Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांट रही बीजेपी: सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांट रही बीजेपी: सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांटना चाह रही है। कहा, झारखंड में बीजेपी की ओर से नेताओं को जातीय प्रलोभन दिया जा रहा है। कहा, आज ये लोग कुरमी को पूछ रहे, कल यादव को पूछेंगे, परसों ब्रह्मण को पूछेंगे। इसी तरह ये लोग राजपूत और कायस्थ को भी एक दिन लुभायेंगे। कहा ये लोग किस समाज की बात कर रहे हैं। कैसे झारखंड को तोड़ना चाहते हैं, इसकी बानगी बीजेपी की इस घोषणा में दिखाई पड़ी है। कहा, इनके एक सांसद लोकसभा में खड़ा होकर झारखंड से संथाल को अलग करने की बात कह चुके हैं। इसे केंद्र शासित राज्य बनाने की बात कह चुके हैं। कहा कि लेकिन समय था तो जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो को इन्होंने मंत्री नहीं बनाया, इसी से बीजेपी की कथनी और करनी का पता चलता है।

    जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी के लोग हेमंत सरकार के काम और सकारात्मक निर्णयों से इतना डर गये हैं कि पीआइएल दायर कर दिया है। कहा कि ये लोग महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन मिजोरम और मणिपुर में महिलाओं के साथ किस तरह का बर्ताव हो रहा है, इसे अब बताने की जरूरत नहीं है। सुप्रियो ने कहा कि ओड़िशा में, जहां बीजेपी की सरकार है और जहां झारखंड के पूर्व सीएम राज्यपाल हैं, वहां सेना के अफसर की मंगेतर के साथ जो दरिंदगी हुई है, उसकी जितनी भी आलोचना की जाये कम है। कहा ओड़िशा में 15 सितंबर को एक सेना अधिकारी की मंगेतर के साथ दो पुलिस वालों ने पुलिस स्टेशन में ही अश्लील हरकत की। इसे अब सारा देश जानता है। सुप्रियो ने कहा कि इस महिला के साथ पुलिस स्टेशन में तो जुल्म हुआ ही, रास्ते में बीजेपी के गुंडों ने दरिंदगी की। उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लिये बिना कहा, इसी तरह सुशासन बाबू कहे जाने वाले सीएम के राज्य बिहार में नवादा में दलितों के साथ जो हुआ, उसे भी सब लोग जानते हैं।

    कहा कि नवादा में 80 दलितों के घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में सरकारी अमला कुछ गिरफ्तारियों के अलावा और कुछ नहीं कर सका है। जेएमएम नेता ने कहा कि इसी तरह अयोध्या में सफाईकर्मी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कहा कि यहां भी बीजेपी की ही सरकार है, जो नारी सम्मान और महिला सुरक्षा का दंभ भरती रहती है। कहा कि ये तमाम दृश्य रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। जो कि झारखंड सरकार की आलोचना करने यहां आये थे। कहा, पहले ये लोग मुसलमान और ईसाई को गाली देते थे। उनके खिलाफ नफरती भाषा बोलते थे और अभी भी बोलते हैं। कहा, अब इन्होंने जातियों पर भी बोलना शुरू कर दिया है। बीजेपी में ये नया बदलाव है। सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी खुले तौर पर बोल रही है कि हम इस खास जाति के नेता को केंद्र या राज्य में मंत्री बनायेंगे। ये बोल कर जनता से वोट मांगे जा रहे हैं। कहा कि झारखंड के मतदाताओं से बीजेपी ने यही बात कही है। सुप्रियो ने कहा, यहां जो मूलवासी है, आदिवासी है, अल्पसंख्यक है, वो इनकी बातों में नहीं आने वाले हैं। कहा कि इस राज्य के जो संस्थापक रहे हैं, बिनोद बिहारी महतो, शहीद निर्मल महतो, शक्तिनाथ महतो, शहीद रघुनाथ महतो, टेकलाल महतो, सुधीर महतो, ये जितने जननेता है, जिन्होंने इस राज्य के आंदोलन में महती भूमिका अदा की, इनके समूह को कहा गया कि उनके वर्ग से नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देंगे। कहा कि बीजेपी का सीधा कहना है कि कुर्मी महतो नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देंगे। कहा कि कल चुनाव आयोग की टीम यहां आ रही है। इससे पहले बीजेपी के खेमे से झारखंड में जातीय डाइविंग शुरू हो गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंटरनेट सुविधा नहीं रहने से ऑनलाइन पढ़ाई ठप, डिजिटल पेमेंट न कर पाने से लोग परेशान
    Next Article रामगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version