Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में अमेरिकी महिला की मौत
    दुनिया

    वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में अमेरिकी महिला की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेबलस (वेस्ट बैंक)। इजराइल प्रशासित वेस्ट बैंक के नेबलस शहर के पास बेइटा कस्बे में इजराइली सेना की कथित गोलीबारी में शुक्रवार को तुर्किये-अमेरिका की दोहरी नागरिकता वाली 26 वर्षीय आयसेनुर एजगी ईगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वो बेइटा में नई यहूदी बस्ती बनाने के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि बेइटा में गोली चलने से एक विदेशी महिला की मौत की खबरों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल सॉलिडेरिटी मूवमेंट के साथ हुए प्रदर्शन में ईगी पहली बार शामिल हुई थीं। यह मूवमेंट फिलिस्तीनी समर्थक समूह है।

    द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन में मारी गई ईगी सिएटल से यूडब्ल्यू स्नातक थीं। अमेरिकी विदेश विभाग ने आयसेनुर एजगी ईगी की मौत की पुष्टि की है। विभाग ने कहा कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को एक अमेरिकी महिला की हत्या कर दी गई। दो प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिला को इजराइली बलों ने सिर में गोली मारी। इस महिला के पासपोर्ट से पता चला है कि उनका जन्म तुर्किये में हुआ था। तुर्किये विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह तुर्किये की नागरिक थी।

    आईडीएफ ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर किया गया है। बल के बयान में कहा गया है कि उत्तरी वेस्ट बैंक में इजराइली बलों ने हिंसक गतिविधि भड़काने वालों को माकूल जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सेवेट ने बयान में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईगी की मौत से परेशान है। उसने अधिक जानकारी मांगने और घटना की जांच कराने का अनुरोध करने के लिए इजराइल से संपर्क किया। अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कैरेबियन की यात्रा के दौरान शुक्रवार को इसे दुखद बताया। उन्होंने ईगी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाता-पिता बनने से पहले रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन
    Next Article कराची में 12 पुलिस अधिकारी निलंबित, ड्यूटी के दौरान किया सोशल मीडिया का इस्तेमाल
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

      September 20, 2025

      नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध

      September 20, 2025

      इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version