Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, घुसपैठ बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ भाजपा 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकलेगी
    -परिवर्तन यात्रा का नारा- न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे
    रांची। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ प्रदेश भाजपा 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आगामी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी।

    हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और 1 अक्टूबर को संपन्न होगी। संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी। धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी। कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचायी है। झारखंड के लोगों की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है, लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है।

    झारखंड की पहचान लूट खसोट, भ्रष्टाचार, नोटों के पहाड़ से हो गयी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गयी है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी। परिवर्तन यात्रा का नारा न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसमें सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए 3000 करोड़ से अधिक रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प लिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक और संथाल हूल की जरूरत: चंपाई सोरेन
    Next Article प्रधानमंत्री को भेंट की गई स्मृति चिन्हों की कल से शुरू होगी ई-नीलामी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version