Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बदरी-केदार धाम: यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    देश

    बदरी-केदार धाम: यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। चारधाम यात्रा में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अभी तक 20 लाख 52 हजार 897 श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। अभी दोनों धामों में प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की आशातीत वृद्धि पर बदरी—केदार ​मंदिर समिति उत्साहित है।

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंन्द्र अजय का कहना है कि तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए समिति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानसून अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है। हर दिन लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है। कुछ स्थानों पर बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है और यात्रा निरंतर चल रही है। आज धामों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है लेकिन मौसम सामान्यतया यात्रा के लिए अनुकूल है।

    बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंन्द्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से चारधाम यात्रा पुनः तेजी से शुरू हो गई है। इस बार आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र में रहकर रेस्क्यू कार्यों के लिए दिशा-निर्देश देते रहे। फलस्वरूप पुन: तीर्थयात्री सुरक्षा की भावना और विश्वास के साथ धामों की यात्रा पर आ रहे हैं। मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

    केदारनाथ धाम 1108471 और बदरीनाथ में 942077 भक्त पहुंचे
    बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक साढ़े बीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं। इस यात्रा वर्ष अभी तक 942077 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में 1108471 श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं। सहवर्ती मंदिरों, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे हैं। तुंगनाथ में 94 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच गये हैं। अभी तक 2052897 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं।

    बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अतिवृष्टि के दौरान मंदिर समिति की ओर से भंडारे आयोजित किये, विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क आवास व्यवस्था की गयी। दोनों धामों में तीर्थयात्रियों को बारिश से बचाव के लिए दर्शन पंक्ति में रेन शेल्टर बनाये गये हैं और सर्दियों के बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है। मंदिर समिति की ओर से तीर्थयात्रियों की किसी भी तरह की सहायता लिए सभी संबंधित विभागों पुलिस प्रशासन और यात्रा से जुड़ी एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। आगामी श्राद्ध पक्ष और नवरात्रि के दौरान भी धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने चाड के लिए 2300 किलोग्राम चिकित्सा सहायता की खेप भेजी
    Next Article आरजी कर अस्पताल: हाउस स्टाफ की भर्ती में तीन वर्षों से चल रही थी धांधली, सीबीआई को मिले सुराग
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version