Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआइ ने नीट पेपर लीक मामले में छह आरोपितों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया
    देश

    सीबीआइ ने नीट पेपर लीक मामले में छह आरोपितों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आराेप पत्र पटना में सीबीआइ मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दाखिल किया गया है। सीबीआइ ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की ।

    सीबीआइ के मुताबिक, यह दूसरा आरोप पत्र बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू , सनी कुमार , डॉ. अहसानुल हक (प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल, हजारीबाग और हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर) , मो. इम्तियाज आलम (उप-प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक) , जमालुद्दीन उर्फ ​​जमाल (हजारीबाग के एक समाचार पत्र का रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह सहित छह आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ दायर किया गया है। सीबीआइ ने इससे पहले 1 अगस्त को 13 आरोपितों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था।

    सीबीआइ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 109 (उकसाना), धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 380 (चोरी), धारा 201 (साक्ष्यों को गायब करना) और धारा 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इसके अतिरिक्त ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अहसानुल हक और उप-प्राचार्य मोहम्मद इम्तियाज आलम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित ) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(ए) के तहत ठोस आरोप लगाए गए हैं।

    सीबीआइ की जांच में पता चला है कि ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अहसानुल हक ने नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर के तौर पर उसी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक मोहम्मद इम्तियाज आलम और अन्य आरोपितों के साथ मिलकर नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश रची थी।

    सीबीआइ के मुताबिक,अब तक इस नीट पेपर लीक मामले में कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआइ ने इस पेपर लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की भी पहचान कर ली है और आवश्यक कार्रवाई के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ उनका विवरण साझा किया है। सीबीआइ ने जारी एक बयान में कहा है कि शेष गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में जांच और अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 21 सितंबरः विश्व अल्जाइमर दिवस
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका के स्टालों का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता का वितरण किया
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version