Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»चेन्नई टेस्ट तीसरा दिन लंच : पंत-गिल शतक की ओर, भारत की कुल बढ़त 432 रनों की हुई
    स्पोर्ट्स

    चेन्नई टेस्ट तीसरा दिन लंच : पंत-गिल शतक की ओर, भारत की कुल बढ़त 432 रनों की हुई

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 205 रन बना लिये हैं। भारत की कुल बढ़त 432 रनों की हो गई है। शुभमन गिल 86 और पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    पंत ने 638 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया अर्धशतक
    भारतीय टीम ने आज सुबह अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरु किया। कल के अविजित बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने संभलकर खेलना शुरु किया। दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान अपने अर्धशतक भी पूरे किये। खासकर पंत ने 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनका अब तक का धीमा और 638 दिन बाद पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था।

    अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पंत ने अपने पुराने अंदाज में आए और अगले 20 गेंदों में 32 रन जोड़ दिये। दूसरी तरफ गिल ने भी थोड़ी तेजी दिखाई और अपने शॉट लगाने शुरु कर दिये। दोनों के बीच अब तक 190 गेंदों में 138 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने लंच तक 3 विकेट पर 205 रन बना लिये हैं। पंत 108 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की बदौलत 82 और गिल 137 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की बदौलत 87 रन बनाकर नाबाद हैं।

    भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब दूसरी पारी में भारत ने 3 विकेट पर 205 रन बना लिये हैं और उसकी कुल बढ़त 432 रनों की हो चुकी है।

    149 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी
    इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 149 पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 40 रनों के स्कोर पर शादमान इस्लाम 02 रन, जाकिर हसन 03 रन, कप्तान नजमुल हसन शांतो 20 रन, मुश्फिकुर रहीम 08 रन और मोमिनुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाकिब अल हसन और लिटन दास ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 91 रनों तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने इसके बाद पहले लिटन दास और फिर शाकिब को पवेलियन भेज बांग्लादेश को गहरे संकट में डाल दिया। लिटन ने 22 और शाकिब ने 32 रन बनाए। इन दोनों के बाद बांग्लादेश की पारी जल्दी ही 149 रनों पर सिमट गई। मेहदी हसन मिराज 27 रन बनाकर नाबाद रहे। तस्कीन अहमद और नाहिद राना ने 11-11 रनों का योगदान दिया।

    भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

    भारत ने पहली पारी में बनाए 376 रन, अश्विन का शतक
    भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। स्टार ऑलराउंडर रविंचद्रन अश्विन ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 133 गेंदों पर 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 11 चौके लगाए। वहीं रवींद जडेजा ने भी अच्छी पारी खेली और बेहतरीन 86 रन बनाए। जडेजा ने अपनी पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 39 रन, केएल राहुल 16 रन, रोहित शर्मा 6, विराट कोहली 6, जसप्रीत बुमराह 7, आकाश दीप ने 17 रन का योगदान दिया।

    बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट, तस्कीन अहमद ने 3, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राना ने 1-1 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसएल में पहली बार भिड़ेंगे मोहम्मडन एससी और एफसी गोवा
    Next Article शतरंज ओलंपियाड, राउंड 9: भारतीय पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान से 2-2 से ड्रा खेला
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version