Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने सारण को दी अरबों की विकास परियोजनाओं की सौगात
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने सारण को दी अरबों की विकास परियोजनाओं की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    306 करोड़ की लागत से निर्मित वर्कशॉप और टेकलैब के भवन का किया उद्घाटन
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में 306.63 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 59.93 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा में 300-300 की क्षमता वाले दो छात्रावासों का भी उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कई योजनाओं का उद्घाटन और अनावरण किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा के नवनिर्मित छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावासों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा यह भवन मेंटेंन रहे और इसकी साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

    मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत 59.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आठ मॉडल थाना भवन, यातायात थाना भवन सहित कुल 22 पुलिस भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इनमें सारण जिला अंतर्गत यातायात थाना भवन, सहाजितपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, दरिहारा भुआल थाना भवन एवं आउट हाउस, अकीलपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, मांझी थाना भवन एवं आउट हाउस, मकेर थाना भवन एवं आउट हाउस, पहलेजा थाना भवन एवं आउट हाउस, गौरा थाना भवन एवं आउट हाउस, नगरा थाना भवन एवं आउट हाउस के अतिरिक्त 13 थाना परिसरों में 20-20 महिला सिपाही बैरक का निर्माण कार्य किया जाना है।

    मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में सात निश्चय योजना-2 के तहत 306.63 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के नवनिर्मित भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने वर्कशॉप एवं टेकलैब का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने एडिटीव मैन्यूफैक्चरिंग लैब, रोबोटिक्स, एडवांस प्लबिंग, प्रोडक्ट वेरीफिकेशन एण्ड एनालयसिस लैब आदि का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अमनौर हरनारायण में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत अमृत सरोवर का भ्रमण किया। इस दौरान अमृत सरोवर प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया एवं अमृत सरोवर की बत्तखों को दाना भी खिलाया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाएं ताकि लोग आसानी से टहल सकें। इसमें सीढ़ीनुमा घाट का भी निर्माण कराएं, जिससे लोग सरोवर में स्नान, पूजा-पाठ वगैरह कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की मीटिंग कर हम लोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था, क्योंकि जल और हरियाली रहेगी तभी यह सुरक्षित रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने अमनौर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत राज अपहर में 22.48 करोड़ रुपये की लागत से कुल 20 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन, हरिजी अपहर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज अपहर सारण में विकास मद की राशि से निर्मित चहारदीवारी एवं प्रवेश द्वार का उद्घाटन, ग्राम पंचायत अपहर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन, ग्राम अपहर के वार्ड संख्या-8 में मनरेगा अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण का उद्घाटन सहित अन्य कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत राज अपहर में स्थित तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तालाब के चारों तरफ सघन पौधरोपण कराने एवं पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने सतत जीवीकोपार्जन योजना अंतर्गत 848 लाभार्थियों को तीन करोड़ 29 लाख 41 हजार रुपये का सांकेतिक चेक एवं 18137 स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण से संबंधित 127 करोड़ 75 लाख रुपये का सांकेतिक चेक जीवीका दीदियों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका नाम हम लोगों ने ही दिया है। बाद में केन्द्र ने इस योजना को आजीविका के रूप में अपनाया, इसे भूलियेगा मत। मुख्यमंत्री ने हरिजी अपहर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से बातचीत कर जानकारी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुतिन ने ब्रिक्स सुरक्षा शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
    Next Article राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं उन्हें भी नही पता : प्रशांत किशोर
    shivam kumar

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version