Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने 1334 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने 1334 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1334 अवर अभियंताओं, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि वे लोग ही बुलडोजर चला सकते हैं जो पूरी ईमानदारी से प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं, दिल के साफ हैं।

    युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र देते समय युवाओं से उनका जनपद पूछ रहा था। कोई बिजनौर का तो कोई गाजीपुर, कोई और जिले का। मतलब सभी क्षेत्र के युवाओं को नौकरी दी गयी। इसमें कोई भी भेदभाव नहीं हुआ। आरक्षण का पालन करते हुए केवल प्रतिभावान युवाओं को नौकरी मिली है। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें लक्ष्य करीब दिख रहा है। पिछले सात साल पहले यह संभव नहीं था। आज यूपी ग्रोथ इंजन बना है। पहले सातवें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। आज यूपी देश में दूसरी अर्थव्यवस्था है।

    डबल इंजन की सरकार प्रदेश की खुशहाली के लिए काम कर रही है। आज टीपू सुलतान बनने चले हैं। मुंगेरी लाल का सपना देखना इनकी आदत है। जब जनता ने इन्हें मौका दिया था तो इन लोगों ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। व्यापारियों के सामने संकट खड़ा किया। आज किसी भी जिले का है, वह नियुक्ति पत्र हासिल करने की क्षमता रखता है। पहले ऐसा नहीं था। कुछ जिलों को ही मौका मिलता था। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आपके रास्ते का बैरियर बनेंगे, उनसे निपटने के लिए हम लोग हैं।

    विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जाति को लड़ाया, फिर मजहबों को लड़ाने का काम किया। प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया था। ऐसे प्रदेश में भला कोई निवेश क्यों करना चाहेगा। आज वे लोग ही एक बार फिर जनता को भ्रम में डाल कर सत्ता में आना चाहते हैं। बुलडोजर का विरोध करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर वही लोग चला सकते हैं जिनके दिल साफ हैं। प्रदेश का भला चाहते हैं। कानून व्यवस्था ठीक होने से आज यूपी में 40 लाख करोड़ का निवेश हुआ। हमारे परंपरागत उद्योग बंद पड़ रहे थे। आज ओडीओपी के माध्यम से हर जिले का उत्पाद दुनिया में पहुंच रहा है। अपनी नई पहचान बना रहे है।

    पहले की सरकार में प्रदेश के पास पैसा नहीं था। आज एक करोड़ परिवार ऐसे हैं जिन्हें डबल इंजन की सरकार पेंशन दे रही है। कन्याओं का विवाह किया जा रहा है। आज प्रदेश के पास पैसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार पंचायती राज विभाग में किसी राजभर की नियुक्ति हुई है। इन्हें पहले नौकरी क्यों नहीं मिली। यह इसलिए नहीं हो पाया था क्योंकि चाचा भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जिस विभाग में आप काम कर रहे हैं, उसे नम्बर एक बनाना है। इसी से यूपी नम्बर एक बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी का भारत को शक्तिशाली बनाने का अपना पूरा होगा। आखिर कौन नगरिक नहीं चाहेगा कि भारत विकसित देश बने।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना रिस्वत के नौकरी नहीं मिलती थी। पेपर लीक का पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा खड़ा किया गया गैंग था। उसमें ऐसे लोगों को नौकरी मिल जाती थी जिनको नहीं मिलनी चाहिए। योगी जी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से भर्ती हो रही है। एक रुपया भी घूस नहीं देना पड़ता है। अभी हाल में ही पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई है। नकल माफिया थर थर कांप रहे थे। अब सबने देखा होगा। आज आप सब सरकारी सेवा में आ रहे हो। पूरी शिद्दत से नौकरी करनी चाहिए। आपको बिना रिश्वत के नौकरी मिली है। इसकी चर्चा आपको ही करनी है। केशव ने नव चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिस प्रकार से आपके पारदर्शी तरीके से नौकरी मिली है, उसी प्रकार आप लोग अपनी सेवा दें। आपके सेवा काल के आखिरी समय तक भारत विकसित भारत बन जायेगा। भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सभी अधिकारियों को बधाई देता हूँ इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए।

    इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, राकेश राठौर गुरु, विजय लक्ष्मी गौतम, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आवास घेरा
    Next Article गिरिडीह में एफसीआई संवदेकों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version