Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में दिसानायके सबसे आगे, मौजूदा राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पीछे
    दुनिया

    श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में दिसानायके सबसे आगे, मौजूदा राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पीछे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। दिसानायके ने अपने प्रतिद्वद्वियों से अजेय बढ़त बना ली है। पार्टी महासचिव डॉ. निहाल अबेसिंघे के मुताबिक अंतिम चुनाव परिणाम अगर अनुरा कुमारा दिसानायके के पक्ष में घोषित किए गए तो शपथ ग्रहण आज भी हो सकता है।

    राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक तबाही के बाद श्रीलंका में रविवार को मतदान हुआ और देर शाम मतों की गिनती शुरू हुई। 21 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 22 चुनावी जिलों में 13,400 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में 75 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा कर मतगणना शुरू कर दी गई।

    मतों की गिनती में दिसानायके सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें 56 प्रतिशत वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और साजिथ प्रेमदासा को 19-19 प्रतिशत वोट मिले हैं।

    डेली मिरर के मुताबिक एनपीपी महासचिव डॉ. निहाल अबेसिंघे ने बताया कि नतीजे जारी होने में देरी के कारण शपथ ग्रहण के समय की पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एनपीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति बनने की ओर अग्रसर हैं।

    एनपीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके भारत विरोधी माने जाते हैं। कई मौकों पर वे भारत का विरोध कर चुके हैं और 2022 में श्रीलंका संकट के बाद से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। वामपंथी विचारधारा के कारण चीन के प्रति उनका झुकाव माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी राष्ट्रपति के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
    Next Article अमेरिका ने भारत को लौटाई पुरातात्विक महत्व की 297 प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार
    shivam kumar

      Related Posts

      पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

      June 2, 2025

      अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में आतंकी हमला, छह प्रदर्शनकारी यहूदी घायल

      June 2, 2025

      ‘पाकिस्तान भीख के पैसे से फैलाता है आतंकवाद, भारत को कुचलना आता है’

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version