Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के घर और ससुराल में इडी का छापा
    देश

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के घर और ससुराल में इडी का छापा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024Updated:September 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कोलकाता के बेलियाघाटा स्थित घर पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। इसके बाद इडी ने हुगली जिले के चंदननगर के मेरिमठ के पास स्थित एक घर पर छापा मारा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में संदीप घोष के ससुराल के लोग रहते हैं।

    सूत्रों ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा या दक्षिण 24 परगना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को हुगली के कई इलाकों में भी इडी ने तलाशी अभियान चलाया। सुबह 07 बजे के करीब इडी टीम पहले चंदननगर के पद्रिपारा स्थित इस घर पर पहुंची। इस घर में संदीप घोष के ससुराल के लोग रहते हैं। हालांकि घर का मुख्य दरवाजा बंद था और इडी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा खोलने नहीं आया। इसके बाद इडी ने चंदननगर से बैद्यबटी का रुख किया। वहां कुनाल राय नाम के व्यक्ति के घर पर भी इडी की टीम पहुंची और वहां तलाशी अभियान चलाया।

    सूत्रों के मुताबिक संदीप घोष के ससुर का नाम रामकृष्ण दास है लेकिन वह और उनके परिवार के सदस्य इस चंदननगर स्थित घर में बहुत कम आते हैं। घर के दरवाजे पर जंग लगा हुआ था और अंदर के आंगन में काई जमी हुई थी। रामकृष्ण का परिवार फिलहाल कोलकाता में रहता है और वे लोग केवल जगद्धात्री पूजा के समय इस घर में आते हैं। संदीप के ससुराल के घर के बाहर कुछ देर इंतजार करने के बाद इडी टीम बैद्यबटी पहुंची। सुबह 09 बजे इडी के अधिकारी बैद्यबटी के नर्सरी रोड इलाके में कुनाल राय के घर पहुंचे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद खुद कुनाल ने दरवाजा खोला। इसके बाद करीब दो घंटे से अधिक समय तक इडी की टीम उनके घर की तलाशी लेती रही। कुनाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके घर पर इडी की टीम आने से स्थानीय लोग भी हैरान थे। कुनाल के रिश्तेदार सुबीर दास ने कहा कि वे मेडिकल लाइन में काम करते थे, इससे ज्यादा उनको कुछ पता नहीं है।”

    इडी की टीम सबसे पहले सुबह 6:30 बजे संदीप घोष के बेलियाघाटा स्थित घर पहुंची। हालांकि, वहां भी घर का दरवाजा बंद था, जिसके बाद अधिकारियों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स लौटना पड़ा। बाद में फिर से संदीप के घर पर छापा मारा गया। अभी भी उनके घर पर तलाशी चल रही है। घर के बाहर केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं। हावड़ा में भी बिप्लव सिंह और कौशिक कोल के घर पर तलाशी जारी है। दक्षिण 24 परगना के सुभाषग्राम में प्रसून चटर्जी के घर पर भी इडी का छापा जारी है। इडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद हैं।

    सोमवार को संदीप के साथ-साथ सीबीआई ने मेडिकल उपकरणों के सप्लाई से जुड़े बिप्लव को भी गिरफ्तार किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कौशिक बिप्लव के करीबी हैं और उनके कंपनी में अकाउंटेंट का काम करते थे। वहीं, प्रसून नेशनल मेडिकल कॉलेज में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करते थे और उन्हें संदीप का करीबी माना जाता है। आरजी कर अस्पताल के घोटाले के बाद संदीप को वहां के प्रिंसिपल पद से हटाकर नेशनल मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन डॉक्टरों के विरोध के चलते वह वहां ज्वाइन नहीं कर पाये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज ‘जल संचय जनभागीदारी’ पहल कार्यक्रम से जुड़ेंगे
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version