Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, एक की मौत, छह भर्ती
    बिहार

    भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, एक की मौत, छह भर्ती

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चम्पारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी में एक मौत की घटना की गुत्थी पुलिस सुलझाने में ही जुटी ही थी कि शनिवार की सुबह मधुबन थाना के बाकी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट और गोलीबारी में एक की जान चली गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है।

    बताया गया है कि बाकी गांव के प्रेम भगत और रामजी भगत के बीच में घरारी के जमीन को लेकर विवाद था। इसी बीच शनिवार की सुबह तू-तू मैं-मैं के बाद एक पक्ष के कई लोग बंदूक लेकर आए और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। प्रेम भगत की भांजी मोनिका कुमारी, जो परीक्षा देने आई थी उसके गले में गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। प्रेम भगत के साथ उनके भाई, भतीजे व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

    पीड़त प्रेम भगत की पत्नी सुनिता देवी ने कहा कि रामजी भगत से जमीन विवाद चल रहा था। आज उनके साथ आये लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें एक की मौत हो गई है। प्रेम भगत के भतीजे कृष्णा कुमार ने कहा कि जमीन हड़पने को लेकर हम लोग रोक रहे थे और रामजी भगत की तरफ से लोग आए और गोली चलाने लगे, जिसमें हमारी रिश्तेदार मोनिका कुमारी की मौत हो गई है।

    घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए गोली चलाने वाले रामजी भगत को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वच्छता ही सेवा के तहत श्मसान घाट की सफाई
    Next Article कोलकाता में आंशिक रूप से बादल, कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना
    shivam kumar

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025

      दो दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 10 अगस्त से

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version