Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारतीय निर्यातकों की चुनौतियों के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल
    बिजनेस

    भारतीय निर्यातकों की चुनौतियों के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -व्यापारियों की पोत-परिवहन संबंधी दिक्कतों के लिए कई उपायों की घोषणा
    नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न मंत्रालयों के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से भारतीय आयातकों और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

    गोयल ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों सहित शिपिंग और कार्गो उद्योग के हितधारकों के साथ यहां आयोजित बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कीं। गोयल ने कहा कि निर्यातकों और आयातकों की पोत परिवहन (समद्री परिवहन) क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए बंदरगाहों पर कुछ शुल्कों को कम करने और 5 अतिरिक्त पुराने कंटेनर जहाजों को खरीदने सहित कई कदम उठाने पर सहमति बनी है।

    वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों सहित शिपिंग और कार्गो उद्योग के हितधारकों के साथ बैठक का मुख्य उद्देश्य शिपिंग और कार्गो उद्योग में निर्यातकों और आयातकों के मुद्दों को समझना और उनका समाधान करना था। उन्‍होंने कहा कि विचार-विमर्श में उभरते भू-राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य का जायजा लिया गया। बैठक में सामूहिक रूप से निर्यात के दौरान कार्गो के तेज प्रसंस्करण के लिए विश्वास-आधारित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

    वाणिज्‍य मंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि बैठक में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) क्षमता बढ़ाने के लिए पांच अतिरिक्त पुराने कंटेनर जहाज खरीदने की घोषणा की गई। इसमें वाणिज्य और उद्योग, पोत परिवहन, ​​बंदरगाह, वित्त, नागर विमानन और रेलवे जैसे मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, शीर्ष निर्यातक निकाय भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो), सीमा शुल्क अधिकारी, माल ढुलाई प्रदाता, परिवहन परिचालक और पोत परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में लिए गए निर्णयः

    -निर्यातकों की सहायता के लिए बहु-विषयक सहायता डेस्क की स्थापना करना।

    -जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के यार्ड में खाली कंटेनरों को संग्रहित करने की अनुमति देना।

    -कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) द्वारा खाली कंटेनरों की हैंडलिंग और लोडिंग लागत कम करना।

    -निर्यात-संबंधी प्रक्रियाओं को बढ़ाने के लिए जेएनपीए के आसपास यातायात में होने वाली देरी को कम करना।

    -तेज निकासी और कम टर्नअराउंड समय के लिए जेएनपीए में एक साथ कंटेनर स्कैनिंग लागू करना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में बनेंगे लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू के पार्ट्स
    Next Article मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद फिसला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर बिकवाली
    shivam kumar

      Related Posts

      एच-1 बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी नवाचार पर पड़ेगा असर, भारत के स्टार्टअप को मिलेगा लाभ: अमिताभ कांत

      September 20, 2025

      आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़

      September 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version