Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा चुनाव के चैलेंज के बीच सैफ चैंपियनशिप 2024 की तैयारी में सरकार
    Top Story

    झारखंड विधानसभा चुनाव के चैलेंज के बीच सैफ चैंपियनशिप 2024 की तैयारी में सरकार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह (4-6 अक्टूबर) में रांची (झारखंड) को सैफ चैंपियनशिप 2024 (साउथ एशियन फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप) की मेजबानी करनी है। इसके लिए मोराबादी स्थित फुटबॉल ग्राउंड का निर्धारण भी किया गया है। इतने महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर खेल विभाग अपने स्तर से रेस है। झारखंड ओलंपिक संघ भी अपने स्तर से इसमें सहयोग करने को उत्सुक है। दस साल पहले 2013 में यही चैंपियनशिप होटवार, रांची के स्टेडियम में आयोजित हुआ था। मसला यह है कि इस साल के आखिर तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सितंबर के आखिर तक या अक्टूबर के पहले-दूसरे सप्ताह तक चुनाव तिथि की घोषणा के साथ आचार संहिता लगने की संभावना है। ऐसे में मोरहाबादी मैदान में खेल आयोजन की तैयारी और दूसरे स्तर के इंतजामों को लेकर किस तरह से राज्य सरकार मोर्चा संभालेगी, इस पर सबकी नजर है।

    साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चंैपियनशिप देखने गये खेल निदेशक
    अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रांची में आयोजित (संभावित) होने वाली सीनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चंैपियनशिप के लिए खेल विभाग ने अपने तरीके से तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों के मद्देजनर 11-13 सितंबर तक चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चौथी साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्द्धा को देखने खेल निदेशक, झारखंड संदीप कुमार चेन्नई गये हैं।

    सैफ एथलेटिक्स की खासियत
    गौरतलब है कि पिछले दस सालों में दूसरी बार झारखंड को सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इसमें मेजबान भारत सहित श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश जैसे देशों के एथलेटिक्स प्लेयर्स शामिल होंगे। इसके आयोजन के लिए 4 करोड़ का बजट निर्धारित है। खिलाड़ियों और अन्य डेलीगेट्स की संख्या 250 से अधिक होगी। इनके रांची आने, आवासन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था मुख्य रूप से झारखंड सरकार पर होगी। चुनावी संभावनाओं के बीच मोरहाबादी मैदान में सैफ चैंपियनशिप का आयोजन कई तरह की चिंताएं भी खड़ा कर रहा। आचार संहिता की घोषणा के साथ ही मोरहाबादी मैदान रांची जिला प्रशासन चुनाव संपन्न होने तक अपने कब्जे में चुनावी कार्यों के लिए ले लेता है। यह एक बड़ा मसला है। वैसे मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम को नये सिरे से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट के लिए तैयार करने का भी टास्क खेल विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रवीण तिवारी बनाये गये झामुमो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष
    Next Article उपराष्ट्रपति धनखड़ आज और कल महाराष्ट्र में
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version