Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»गोयल ने म्यांमार के निवेश और कोरिया गणराज्य के व्यापार मंत्री से की बातचीत
    बिजनेस

    गोयल ने म्यांमार के निवेश और कोरिया गणराज्य के व्यापार मंत्री से की बातचीत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाओस/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को म्यांमार के निवेश और विदेशी आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ. कान जॉ के साथ एक अहम बैठक की। इसके अलावा उन्‍होंने कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्री इंक्यो चियोंग के साथ भी सार्थक बातचीत की।

    वाणिज्‍य मंत्री गोयल ने कहा कि 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आर्थिक मंत्रियों की बैठक के अवसर पर म्यांमार के निवेश और विदेशी आर्थिक मामलाें के मंत्री डॉ. कान जॉ के साथ मुलाकात हुई है। इस दौरान उन्‍होंने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल लाओस के वियनतियाने के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

    गोयल ने कहा कि डॉ. कान जॉ के साथ दाल, डीजल, गैसोलीन, इलेक्ट्रिक वाहन आदि जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग और रुपया-क्यात मुद्रा तंत्र के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्‍होंने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा और आगामी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक से संबंधित मामलों पर चर्चा की।

    वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि उनकी कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्री इंक्यो चियोंग के साथ सार्थक बातचीत हुई है। उन्‍होंने कहा कि इस बातचीत के दौरान अधिक संतुलित व्यापार प्राप्त करने, भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को उन्नत करने, रोजगार सृजन से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने और हमारे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 22 सितंबरः जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने एकमत से भारत-पाक युद्ध विराम को कहा
    Next Article एक्टर दीपक तिजोरी के साथ हुई धोखाधड़ी, मशहूर प्रोड्यूसर ने हड़पे पैसे, एफआईआर दर्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      एच-1 बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी नवाचार पर पड़ेगा असर, भारत के स्टार्टअप को मिलेगा लाभ: अमिताभ कांत

      September 20, 2025

      आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़

      September 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version