Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एचइसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन
    Top Story

    एचइसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024Updated:September 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एचइसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शवयात्रा निकाली जायेगी।

    हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राणा संग्राम सिंह के निधन के साथ मजदूर आंदोलन के एक युग की समाप्ति हो गयी। उन्होंने कहा कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि एचइसी का एक बार फिर से पुनरुद्धार हो।

    राणा संग्राम सिंह का जन्म कैमूर जिले के मोहनिया के पास बसंत पुर में हुआ था। उन्होंने 1956 में रांची के ठाकुर गांव से ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रूप में करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1960 में एचइसी जॉइन किया था। इसके बाद 1962 में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (एचइसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियन) में उपाध्यक्ष चुने गये थे। वर्ष 1969 में राणा संग्राम सिंह हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री निर्वाचित हुए थे। उन्होंने एचइसी कर्मी के लिए छोटे-बड़े कुल 80 समझौते किये। इनमें एक 1971 का प्रसिद्ध त्रिपक्षीय समझौता भी शामिल है। इस समझौते से सभी वर्ग के कर्मचारी लाभान्वित हुए थे। राणा संग्राम सिंह ने दो बार एचइसी का पुनरुद्धार भी कराया। एक बार बीआइएफआर से और दूसरी बार झारखंड हाइकोर्ट से।

    राणा संग्राम सिंह एचइसी के अलावा बासल पतरातू, एसबीएल रांची, एसएनएल रांची, मेरिन डीजल इंजन प्लांट रांची और इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी यूनियन गोमिया के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह बिहार प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल और झारखंड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल के अध्यक्ष के साथ-साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव, झारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष और इंडियन नेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। उन्होंने वर्ष 1967 के दंगे से पीड़ित विस्थापित मुसलमानों को बसाया था। उनके इस नेक काम के लिए इंदिरा गांधी ने व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेज कर बधाई दी थी। राणा संग्राम सिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ थी। उन्हें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, नरसिम्हा राव, डॉ जगन्नाथ मिश्रा, बिंदेश्वरी दुबे, चंद्रशेखर सिंह, शिबू सोरेन जैसे बड़े लोग व्यक्तिगत रूप से पहचानते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू एवं गढ़वा में किसानों के खेतों को कब मिलेगा पानी: हाइकोर्ट
    Next Article शिक्षक भविष्य बनाते हैं और डॉक्टर जान बचाते हैं : डॉ कल्याणी सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा

      September 22, 2025

      श्रीराम पावर प्लांट में फटा बॉयलर, दो मजदूर झुलसे

      September 22, 2025

      ब्लिंकिट स्टोर को लेकर सोनारी में बवाल

      September 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      • जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
      • स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version