Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
    Jharkhand Top News

    घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों से बातचीत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दल समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। प्रशासनिक टीम ने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि प्रत्येक चरण की निगरानी रीयल-टाइम में की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

    सत्यार्थी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि हर मतदाता बिना किसी भय या दबाव के मतदान कर सके।

    वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस हर स्तर पर सतर्क है और किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान दल सुरक्षित रूप से अपने केंद्रों तक पहुंचेंगे।

    प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं ताकि 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची पुलिस ने एक कंटेनर से जब्त की 61 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब
    Next Article सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग

      December 9, 2025

      रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

      December 9, 2025

      पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version