जमशेदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो झारखंड के आदिवासियों को उचित मान सम्मान के साथ हक व अधिकार देने का कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल को झारखंड को लूटने और बर्बाद करने में गंवाने वाली हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ चुनाव और जनता के आक्रोश को देखते हुए चुनावी योजना लायी है। अगर उन्हें वास्तव में गरीब जनता और माताओं-बहनों की चिंता होती तो मात्र 2 महीने के लिए नहीं बल्कि 1 साल पहले ऐसी योजना लाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाकर सभी जनजातियों का सम्मान किया।
Related Posts
Add A Comment