रांची । असम सरकार के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता विस्व सरमा सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर रांची आ रहे हैं। वह उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलवा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू के आवास भी जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरमा शाम तीन बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय आयेंगे। इसके बाद ओरमांझी जायेंगे, जहां उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवान अजय कुमार मुंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सरमा नामकुम जायेंगे और मृतक जवान स्व. विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आदत्य साहू के निवास पर जायेंगे। वह 10 सितंबर को सुबह 8 बजे रांची से रवाना होंगे।
Related Posts
Add A Comment