Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कब तक पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्घाटन करते रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : प्रतुल शाह देव
    झारखंड

    कब तक पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्घाटन करते रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : प्रतुल शाह देव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा ने झारखंड भवन के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इसका श्रेय लेने पर कटाक्ष किया
    -मुख्यमंत्री जी, एक योजना का नाम बताएं जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों आपने ही किया है
    -भाजपा की सरकार की योजनाओं का फीता काटने वाले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन याद किए जाएंगे
    रांची। भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूरे ताम-धाम के साथ झारखंड भवन के उद्घाटन करने के समारोह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा की सरकार की शुरू की गई योजनाओं के फीता काटने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि वो कब तक भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा शिलान्यास और फंड की गई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे? प्रतुल ने चुनौती देते हुए कहा कि वह सिर्फ एक योजना का नाम बता दें जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों उन्होंने ही किया हो। प्रतुल ने कहा कि इतिहास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा सरकार की योजनाओं का फीता काटने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। प्रतुल ने कहा कि झारखंड भवन का भी शिलान्यास तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 18 जनवरी, 2016 को किया था। इसके पूरे फंड की भी व्यवस्था इस समय कर ली गई थी। मुख्यमंत्री जी सिर्फ फीता काटकर वाह वही लूट रहे हैं।

    प्रतुल ने कहा यह कोई पहली घटना नहीं कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं को फीता काटकर मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद थप थपा रहे हैं। प्रतुल ने कहा इससे पहले दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का शिलान्यास भाजपा की सरकार के समय हुआ था। फंडिंग भी हो गई थी। लेकिन उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे अपनी उपलब्धि में जोड़ लिया। प्रतुल ने कहा इसके अतिरिक्त पलामू में कोयल सोन नदी पर बने पुल की भी यही कहानी है। फंडिंग और शिलान्यास भाजपा सरकार की और उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इसके अतिरिक्त रांची नगर निगम के नए भवन और वेजिटेबल मार्केट की भी योजना और योजना की फंडिंग भाजपा सरकार के समय तैयार हुई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिर्फ फीता काटा था। यही स्थिति पलामू और गढ़वा के अनेक पावर सब स्टेशन की रही है। प्रतुल ने कहा कि सबसे शर्मनाक पहलू है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन सारी योजनाओं का पूरा क्रेडिट भी खुद ले रहे है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अब इस चैलेंज को स्वीकार करके कम से कम एक योजना का नाम बताना चाहिए जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों उन्होंने ही किया हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने 1.45 लाख करोड़ रुपये​ की 10 सैन्य परियोजनाओं​ को मंजूरी दी
    Next Article पश्चिम बंगाल में अपराजिता विधेयक पास, दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिन में मौत की सजा देने का प्रावधान
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version