Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत दुनिया का ऐसा पहला देश होगा जहां सबसे ज्यादा डाॅक्टर तैयार होंगे : रितेश गुप्ता
    राज्य

    भारत दुनिया का ऐसा पहला देश होगा जहां सबसे ज्यादा डाॅक्टर तैयार होंगे : रितेश गुप्ता

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वार्षिकोत्सव के साथ आईएमए मुरादाबाद की नई टीम का अधिष्ठापन समारोह सम्पंन
    मुरादाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरादाबाद ब्रांच की वार्षिक सभा ‘अभार एवं आगाज’ का आयोजन सोमवार को दिल्ली रोड स्थित होटल राही में किया गया। वार्षिकोत्सव के साथ आईएमए मुरादाबाद की नई टीम का अधिष्ठापन समारोह भी सम्पंन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नगर रितेश कुमार गुप्ता रहे। गेस्ट आफ आनर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कुलदीप कुमार सिंह रहे व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट जोन-1 डा. बबीता गुप्ता रहीं। सभा का संचालन डाॅ. दिशान्तर गोयल एवं डाॅ. स्मिता गोयल ने किया।

    कार्यक्रम में आईएमए की वर्तमान सचिव डाॅ. श्रुति खन्ना ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तत्पश्चात ट्रेजरार डाॅ. अनंत राणा ने साल भर का आय-व्यय का विवरण रखा।

    नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य शिक्षा को सुदढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मेडिकल काॅलेज की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत ने मेडिकल शिक्षा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 60 नए मेडिकल काॅलेजों की शुरुआत की है। इस उपलब्धि के साथ, भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जहां सबसे ज्यादा डाक्टर तैयार किए जाएंगे। नए मेडिकल काॅलेजों के साथ, देश में मेडिकल काॅलेजों की संख्या बढ़कर 766 हो गई है, जो अफ्रीका और अमेरिका जैसे महाद्वीपों से पांच से छह गुना ज्यादा है। इसके अलावा, सरकारी मेडिकल काॅलेजों की संख्या भी 400 से अधिक हो चुकी है।

    इसके बाद सीएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह व आईएमए की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डाॅ. बबीता गुप्ता ने डाॅक्टरों के सामने खड़ी चुनौतियों तथा एकजुट होने की जरूरत के बारे में बताया। डाॅ. रवि गंगल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रांच के सभी सदस्यों का व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि लोगों का धन्यवाद दिया तथा पूरे वर्ष आईएमए के कार्यकाल में आईएमए के सदस्यों के द्वारा दिये गये सहयोग के लिए सब को धन्यवाद दिया। आईएमए की नई अध्यक्ष डाॅ. प्रीति गुप्ता व सचिव डाॅ. सुदीप कौर की टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यभार संभालते ही अध्यक्ष डाॅ. प्रीति गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया व आने वाले वर्ष में सब का सहयोग मांगा।

    सभा डाॅ. आदित्य गुप्ता, डाॅ. अजय अरोरा, डाॅ. नवनीत मदान , डाॅ. नीरज गुप्ता, डाॅ. नितिन बत्रा, डाॅ. राजेश रस्तोगी. डाॅ. रिचा गंगल, डाॅ. संजय शाह, डाॅ. तरूण अग्रवाल, डाॅ. विनीत गर्ग, डाॅ. अमृत कुमार सिंह, डाॅ. अरविन्द सरन कोठीवाल, डाॅ. भगत राम राना, डाॅ. गिरीश अग्रवाल, डाॅ. गिरजेश कैन, डाॅ. जितेन्द्र कुमार शर्मा, डाॅ. कृष्णपाल वार्ष्णेय, डाॅ. मनोज, डाॅ. एम एल श्रीधर, डाॅ. मुकेश रायजादा, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिनदहाड़े युवक से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी
    Next Article मुख्य चुनाव आयुक्त को राजद ने तीन सुझाव दिए
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version