Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय लेखक अमिताव घोष ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज की रेस में शामिल
    दुनिया

    भारतीय लेखक अमिताव घोष ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज की रेस में शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। प्रख्यात भारतीय लेखक अमिताव घोष का नाम मंगलवार को ‘ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग 2024’ के संभावित विजेताओं में चुना गया। इसे कथेतर (नॉन फिक्शन) साहित्य के क्षेत्र में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। इसके तहत 25,000 पाउंड की इनाम राशि प्रदान की जाती है।

    ब्रिटिश अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, घोष की कृति ‘स्मोक एंड एशेज: ओपियम्स हिडेन हिस्ट्रीज’ का मुकाबला पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय कृतियों के साथ है। उल्लेखनीय है कि भारत के कोलकाता में जन्मे अमिताव घोष अमेरिका में रहते हैं। निर्णायक मंडल ने ”इस अत्यंत पठनीय यात्रा वृतांत, संस्मरण और इतिहास को जीवंत बनाने में उनके कहानी कहने के कौशल” की प्रशंसा की। ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज के बयान में कहा गया है कि घोष ने अपने इस उपन्यास में दशकों के अभिलेखीय शोध का उपयोग किया है। इसमें 18वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान अफीम संकट और अमेरिका में ऑक्सीकॉन्टिन घोटाले तक वैश्विक अफीम व्यापार के आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव का पता लगाने का प्रयास किया गया है।

    इस वर्ष के पुरस्कार की रेस में शामिल अन्य लेखकों में एड कॉनवे को ‘मटेरियल वर्ल्ड: ए सब्सटेंशियल स्टोरी ऑफ अवर पास्ट एंड फ्यूचर’ के लिए; केट कितागावा और टिमोथी रेवेल को ‘द सीक्रेट लाइव्स ऑफ नंबर्स: ए ग्लोबल हिस्ट्री ऑफ मैथमेटिक्स एंड इट्स अनसंग ट्रेलब्लेजर्स’ के लिए चुना गया है। साथ ही ‘द टेम एंड द वाइल्ड: पीपुल एंड एनिमल्स आफ्टर 1492’ के लिए मार्सी नॉर्टन को, ‘लैंग्वेज सिटी: द फाइट टू प्रिजर्व एन्डेंजर्ड मदर टंग्स’ के लिए रॉस पर्लिन को और ‘डिवाइडेड: रेसिज्म, मेडिसिन एंड व्हाई वी नीड टू डीकोलोनाइज हेल्थकेयर’ के लिए एनाबेल सोवेमिमो को चुना गया है।

    ब्रिटिश अकादमी ने कहा है कि विजेता की घोषणा 22 अक्टूबर को होगी। इससे एक दिन पहले 2024 शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों को लंदन रिव्यू बुकशॉप के साथ साझेदारी में ब्रिटिश अकादमी में एक विशेष कार्यक्रम के लिए एक साथ लाया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरस्कार विजेता पत्रकार रोजी गोल्डस्मिथ करेंगी।21 और 22 अक्टूबर के इन दोनों इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। संभावित विजेताओं के नामों की सूची जारी करने वाले निर्णायक मंडल में प्रोफेसर चार्ल्स ट्रिप, प्रोफेसर रेबेका अर्ले, पूर्व बीबीसी संवाददाता ब्रिजेट केंडल, पत्रकार और प्रसारक रितुला शाह और प्रोफेसर चक्रवर्ती रामप्रसाद शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल की मांग, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार त्रिदेशीय विद्युत समझौता लागू करे
    Next Article यूएस ओपन से जल्दी बाहर होने के बाद डेविस कप के लिए तैयार कार्लोस अल्कराज
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

      July 31, 2025

      ट्रंप ने गिराया ब्राजील पर टैरिफ बम, पहले दी धमकी, अब 50 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान

      July 31, 2025

      कमला हैरिस कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version