Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक सुदिव्य सोनू ने चेतावनी देते हुए कहा- बिहारियों को बोरा में पैक कर भेज देंगे
    Top Story

    विधायक सुदिव्य सोनू ने चेतावनी देते हुए कहा- बिहारियों को बोरा में पैक कर भेज देंगे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड युवा मोर्चा के सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते-साधते बिहार के लोगों पर ही हमलावर हो गये। उन्होंने कहा कि बिहारियों और बाहरियों को झारखंड से खदेड़ देंगे, झारखंड को झारखंड के लोग ही चलायेंगे। झारखंड को बिहारियों का चारागाह नहीं बनने देंगे, बिहारियों और बाहरियों को बोरा में पैक करके वही पार्सल कर देंगे जहां से वो आये थे।

    जेएमएम विधायक ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इस दिशा को तय करेगा कि 5 वर्षों तक जिस हेमंत सोरेन को आपने बागडोर दी, 5 वर्ष तक जिस झारखंड को हेमंत सोरेन ने झारखंडियों के लिए चलाया, आने वाले 2024 से 2029 में ये झारखंड, झारखंडियों के लिए रहेगा या बिहारियों का चारागाह बनेगा, इन बात को देखना आपका सबसे बड़ा कर्तव्य होगा। मुझको पूरी उम्मीद और पूरा भरोसा है कि हमारे जो युवा साथी हैं जो उत्साह के साथ बैठे हैं 24 से 29 भी झारखंड झारखंडियों के द्वारा चलेगा, बिहारियों-बाहरियों के हाथ से नहीं चलेगा। बाहरियों को बोरा में पैक करके पार्सल करेंगे, जहां से ये लोग आये हंै। झारखंड यहीं के मूल वासी तय करके चलायेंगे।

    सुदिव्य सोनू ने आगे कहा कि हमको आपको तोड़ने और भटकाने के लिए बहुत से हथकंडे चलाये जायेंगे। इस देश का दुर्भाग्य है कि इस देश का गृह मंत्री संथाल परगना में आकर बांग्लादेशी घुसपैठियां की बात करता है। जब वो बांग्लादेशी घुसपैठिये की बात करते हैं तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि इस देश के गृहमंत्री के तौर पर कौन हैं, क्या झारखंड की सीमाएं झारखंड से लगती हैं, अगर बांग्लादेश की सीमा लगती है बंगाल से और वहां पर घुसपैठ हो रही है तो उसका जवाब देने का हक बनता है। भारत के गृह मंत्री का और अगर गृह मंत्री अपने काम में विफल है तो झारखंड सरकार पर उसका ठिकरा फोड़ने की उनकी राजनीतिक साजिश और मंशा को समझने की जरूरत है। आपको समझने की जरूरत है कि हिंदू मुसलमान के नाम पर जाति के नाम पर धर्म के नाम पर हमको आपको बांटने की कोशिश होगी। हम जानते हैं कि हमारा धर्म झारखंडियत है, हमारी जाति झारखंडी है और हम सब आपस में भाई हैं। झारखंड बनाम बाहरी की लड़ाई में बाहरियों को हमलोग खदेड़ भगायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल की सत्ता से बेदखल प्रचण्ड वामपंथी एकता अभियान में सक्रिय
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version