Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रधानमंत्री ने राज्य का केंद्र सरकार पर कोल रॉयल्टी के बकाया के मुद्दे पर बात नहीं की : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    प्रधानमंत्री ने राज्य का केंद्र सरकार पर कोल रॉयल्टी के बकाया के मुद्दे पर बात नहीं की : सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर झामुमो महासचिव ने निशाना साधा
    रांची। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आये। पहले से तय था कि वे यहां से छह वंदे मातरम ट्रेनों की शुरूआत करेंगे और झारखंड को कुछ बड़ी सौगात देंगे। सुप्रियो ने कहा कि हमें भरोसा था कि इसके साथ वे राज्य का केंद्र सरकार पर कोल रॉयल्टी का बकाया 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान की घोषणा भी करेंगे लेकिन इन मुद्दों पर उन्होंने कोई बात ही नहीं की। उल्टा उन्होंने डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन ट्रस्ट की बात की। कहा, ये सिर्फ झारखंड के लिए नहीं है। ये देश के उन सभी राज्यों के जिलों के लिए है, जहां माइंस और मिनरल्स हैं।

    सुप्रियो भट्टाचार्य रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन जिलों से जो रॉयल्टी आती थी, उसका सिर्फ नाम बदल कर डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन ट्रस्ट कर दिया। ये कोई बहुत चमत्कार की बात नहीं थी, जिसकी चर्चा की गयी। दूसरी बड़ी बात उन्होंने ये कही कि पीएम आवास योजना को फिर से शुरू करेंगे। सुप्रियो ने कहा, आपको याद होगा कि 2014 और 2019 में वो बार-बार कहते थे कि 2022 तक देश के हर व्यक्ति का अपना घर होगा। इसका वादा वो 2014 और 2019 के चुनाव में बार-बार करते थे लेकिन सच्चाई में क्या हुआ। वित्तीय वर्ष 21-22 में उन्होंने पीएम आवास योजना को ही बंद कर दिया। तब झारखंड सरकार ने अपने सीमित संसाधन से अबुआ आवास योजना की शुरूआत की। इस दायित्व को हमने पूरा किया। सुप्रियो ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से हताश दिखे। मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत में पोटो हो का नाम लिया।

    इससे पहले पीएम मोदी ने कभी पोटो हो का नाम नहीं लिया था जबकि वे 2012 से झारखंड आ रहे हैं। चूंकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोटो हो के नाम से युवा वर्ग के लिए योजना की शुरूआत की, तो मोदी को भी पोटो हो का ख्याल आया। उन्होंने कहा कि हेमंत ने पोटो हो के नाम से ग्रामीण खेल योजना की शुरूआत की लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री या भाजपा के किसी नेता के मुंह से इस महान क्रांतिकारी और शहीद का नाम नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि जब वो संथाल जाते हैं तो फूलो झानो के नाम से हमारी योजना के माध्यम से वे इन वीर क्रांतिकारी संथाली महिलाओं से परिचित होते हैं। उन्होंने कहा कि इनको झारखंड के प्रतीकों के बारे में जानकारी ही नहीं थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, अब इस्तीफा दें मुख्यमंत्री: अमर बाउरी
    Next Article बिरसा एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी से सीएम हेमंत सोरेन ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version