Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता:  डी राजा
    झारखंड

    झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता:  डी राजा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि झारखंड में मजबूत महागठबंधन की आवश्यकता है। राज्य में भाकपा गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। राज्य सरकार को चाहिए कि सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके।

    राजा शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाकार रहे हैं। 400 पार का नारा भी खोखला साबित हुआ। गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी हारने जा रही है। लगातार भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर बनी हुई है। महंगाई, बेकारी, भुखमरी उसके एजेंडे में नहीं है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों की मामला उठाया जा रहा है जबकि सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी भाजपा है। यदि देश में घुसपैठ हो रहा है तो उसके लिए देश के गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। झारखंड में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटना शुरू कर दिया गया है जबकि महंगाई, बेरोजगारी भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे नहीं हैं।

    राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा 20 से 25 सीटों पर हमारी तैयारी चल रही हैय़ हमारी पार्टी चाहती है कि सम्मानजनक समझौता के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, जिसका फायदा गठबंधन को सभी विधानसभा क्षेत्र में मिलेगा। विपक्षी सेकुलर वोटो को बिखराव से रोकने के लिए हम सबको पहल करनी चाहिए। आठ सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है, जिसमें महासचिव डी राजा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सम्मलेन को संबोधित करेंगे।

    संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, के डी सिंह, अजय कुमार सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में सड़क दुर्घटना में एक की मौत
    Next Article सीएम नीतीश कुमार पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा, पितृपक्ष मेले का लिया जायजा
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version