Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी
    देश

    हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को जम्मू पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने संगलदान (रामबन) में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो नफरत फैला रहे हैं और हम मोहब्बत फैला रहे हैं। नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से हराया जा सकता है। हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा छीना गया है। आपको राज्य का दर्जा वापस देना है। यह आपका सिर्फ राज्य नहीं छीना गया, बल्कि आपका अधिकार, आपका धन छीना गया।

    राहुल गांधी ने कहा कि यह इतनी खूबसूरत जगह है कि मैं अगली मीटिंग के लिए जाना नहीं चाह रहा, आपने फंसा लिया मुझे। मुझे ऐसा लग रहा है मैं अगली मीटिंग में न जाऊं और यहीं आपके साथ दो-तीन दिन रहूं। राहुल ने कहा कि पहले मोदी जी बड़े-बड़े भाषण देते थे। इस बार संसद में घुसने से पहले उन्होंने सिर पर संविधान को रखा फिर अंदर गए। राहुल गांधी ने कहा कि आजादी के बाद हमने राजाओं को हटाकर जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार बनाई। हमने देश को संविधान दिया। आज जम्मू-कश्मीर में फिर उपराज्यपाल के रूप में राजा को बैठा दिया गया है। नाम एलजी है लेकिन काम राजाओं की तरह है। आपका धन आपसे छीनकर बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।

    राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई। उन्होंने कहा कि आपने अदाणी का नाम सुना है, वो मोदी जी के मित्र हैं। संसद में मुझे कहा गया कि मैं अदाणी और अंबानी का नाम नहीं ले सकता तो मैंने कहा कि कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा, तो मैंने ए-वन, ए-टू नाम दिया है। अगर आप देखेंगे तो जो आपसे राज्य का दर्जा छीना गया है, उसका भी लक्ष्य उन्हीं दो अरबपतियों की मदद करना है। राहुल गांधी ने कहा कि एक बात तो मान लीजिए कि यहां कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार आने वाली है। हमारा पहला काम सभी सरकारी रिक्तियों को भरना और आयु सीमा को 40 साल करना होगा। हम दैनिक वेतन भोगियों को नियमित और स्थायी करेंगे और उनकी आय बढ़ाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक 6 सितंबर को शाम 4 बजे से
    Next Article पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर

      September 18, 2025

      कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version