Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पूरी, 2.59 करोड़ लोग करेंगे वोट
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पूरी, 2.59 करोड़ लोग करेंगे वोट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत निर्वाचन आयोग की 13 सदस्यीय टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं उनकी टीम ने 2 दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। राजनीतिक दलों की मांगों और आपत्तियों को सुना। फिर सरकार के आला अधिकारियों और चुनाव के दौरान काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की।

    झारखंड में 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 करोड़ महिला मतदाता
    मंगलवार को 2 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें बताया गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 20 सितंबर 2024 तक झारखंड में इतने वोटर हैं। इसमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 करोड़ महिला मतदाता हैं। 85 साल से अधिक उम्र के 1.14 लाख वोटर हैं, तो 450 ट्रांसजेंडर भी मतदाता सूची में शामिल हैं।

    20 से 29 साल के 66।48 लाख मतदाता हैं झारखंड में
    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान करने वाले वोटर्स यानी 18 से 19 साल के 11।05 लाख मतदाता हैं। 66.48 लाख मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। झारखंड में 1,845 वोटरों की आयु 100 साल या उससे अधिक है। पीवीटीजी वोटर्स की संख्या 1.78 लाख है। झारखंड में कुल 3.64 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जो इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    20276 जगहों पर बनाए जाएंगे 29562 मतदान केंद्र
    चुनाव की तैयारियों के बारे में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में 20,276 जगहों पर 29,562 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 24,520 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे। 5,042 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में होंगे। एक मतदान केंद्र पर औसतन 872 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    1271 मतदान केंद्र का संचालन करेंगी महिलाएं
    के रवि कुमार ने चुनाव आयोग को यह भी बताया कि 1,271 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी। वहीं, 139 बूथ की जिम्मेदारी युवा मतदानकर्मियों को दी गई है। 48 मतदान केंद्र ऐसे बनाए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से दिव्यांग मतदानकर्मियों को सौंपी गई है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी में पदस्थापित 45 पुलिसकर्मी समेत 101 आरक्षी और हवलदार का तबादला
    Next Article जमीन घोटाले के आरोपित तलहा खान की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

      June 22, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version