Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू के सोहेया पहाड़ में अवैध खनन के खिलाफ 566 दिनों से धरना-प्रदर्शन
    झारखंड

    पलामू के सोहेया पहाड़ में अवैध खनन के खिलाफ 566 दिनों से धरना-प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2024Updated:September 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में सोहेया पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का अवैध खनन के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन चरम पर है। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का धरना 566 दिनों से लगातार जारी है। सोहेया पहाड़ की तलहटी में खनन गतिविधियों को रोकने की मांग को लेकर समिति ने 16 फरवरी, 2023 से धरना जारी रखा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों, जिला उपायुक्त, खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी हुसैनाबाद को बार-बार अवैध खनन की जानकारी दी है। इसके बावजूद आज तक खनन गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई। समिति के सदस्यों का आरोप है कि पत्थर माफिया और खनन विभाग के बीच गठजोड़ है, जिसके चलते अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्हें खनन माफिया से कई बार धमकियां मिली हैं और उनके खिलाफ गलत मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि खनन बंद कराने के लिए वे अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे।

    अवैध खनन को बंद कराने के उद्देश्य से सोहेया पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति ने 22 नवंबर, 2023 से 9 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 50 दिनों तक धरना दिया लेकिन अधिकारियों की मौन प्रतिक्रिया के चलते समिति के सदस्य रामकेश्वर महतो और सत्येंद्र महतो ने 10 जनवरी से 15 फरवरी तक 37 दिनों तक अमरन अनशन भी किया। इसके बावजूद खनन पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

    समिति के अनुसार, 1908 के सर्वे खतियान में सोहेया पहाड़ के जंगल और झाड़ियों को दर्ज किया गया था लेकिन इसे अवैध रूप से खनन के लिए आवंटित कर दिया गया। मापदंडों के अनुसार, खनन क्षेत्र की दूरी 500 मीटर होनी चाहिए लेकिन माइंस की दूरी केवल 250 मीटर के अंदर है। जब ब्लास्टिंग होती है तब पत्थर घरों और खेतों पर गिरते हैं, जिससे बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बिना पूर्व सूचना के ब्लास्टिंग होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अवैध खनन से पर्यावरणीय और सामाजिक नुकसान हो रहा है।

    संघर्ष समिति के सदस्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अवैध खनन बंद नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की निष्क्रियता और माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है लेकिन उनके संकल्प और साहस के सामने ये कठिनाइयां छोटी हैं। सोहेया पहाड़ को बचाने के इस संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अपने पर्यावरण और भूमि की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहिबगंज: विवादित जमीन के 1.20 करोड़ रुपये पहुंचे पाकिस्तान, स्थानीय लोगों ने डीसी से की शिकायत
    Next Article अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए मांगा समय
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version