Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाएंगे रांची के गांव : संजय सेठ
    झारखंड

    सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाएंगे रांची के गांव : संजय सेठ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का एक और प्रयास सफल हुआ है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 सोलर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की स्वीकृति मिली है। बहुत जल्द सभी लाइट ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो, इस उद्देश्य के साथ मेरा एक प्रयास था कि हर गांव तक सोलर लाइट लगे। मेरे इस प्रयास को सफलता मिली है। 6 करोड़ की लागत से 2000 हाई मास्ट लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है। एक लाइट की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। यह सभी लाइट 15 फीट के पल पर लगेगी, जिसमें 30 वाट के 6 लाइट होंगे। सबसे अच्छी बात होगी कि यह लाइट सोलर से चार्ज होगा और शाम में अंधेरा होने पर खुद जल जाएगा।

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकाश के माध्यम से गांव के नुक्कड़ चौक चौराहे सभी रोशन होंगे और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि इन सोलर लाइट को सरना स्थल, धूमकुडिया भवन, सामुदायिक भवन, अखाड़ा, चौपाल, महत्वपूर्ण चौक चौराहा, पंचायत भवन, चबूतरा, हाथी प्रभावित क्षेत्र व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया की रांची लोकसभा क्षेत्र का समुचित विकास हो इस सोच के साथ उनका प्रयास हमेशा जारी रहता है। यह कार्य भी उसी की एक कड़ी है।

    सेठ ने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि यह सरकार बिल्कुल अब व्यावहारिक हो चुकी है। दमनकारी नीतियों पर चल रही है। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हर रूप से झारखंडवासियों का दमन किया जा रहा है। खुलेआम हत्या हो रही है। महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। राजधानी रांची में छिनतई की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और सरकार और प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा है।

    दो दिनों तक इंटरनेट बंद किए जाने के मामले में सेठ ने कहा कि यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति थी। जेएसएससी की परीक्षा का भ्रष्टाचार और कदाचार आम जनता के बीच नहीं फैल सके, इस उद्देश्य से इंटरनेट बंद किया गया था। इंटरनेट बंद करने का उद्देश्य कदाचार और भ्रष्टाचार रोकना नहीं था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीयूष गोयल ने सिंगापुर में इवेंस्‍ट इंडिया कार्यालय का किया उद्घाटन
    Next Article पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version