Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा और घेराबंदी के लिए संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Top Story

    पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा और घेराबंदी के लिए संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पहाड़ी मंदिर के संरक्षण, संवर्द्धन और इसे अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंगलवार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा है कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है। ऐसे ही स्थानों में है रांची का पहाड़ी मंदिर।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में इस पहाड़ी की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी ने कई बार इस मुद्दे पर रिपोर्ट की है। उन्होंने कहा है कि यह पहाड़ी हिमालय से भी पुरानी है और भुरभुरी मिट्टी की है। हमेशा यह आशंका बनी रहती है कि यह कभी भी धंस सकती है। वर्तमान समय में इस पहाड़ी के चारों तरफ अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है, जो इस स्थल की पवित्रता के साथ भी खिलवाड़ है। इस ऐतिहासिक धरोहर पर भी इससे खतरा है। इतने बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान को अब संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। साथ ही पहाड़ी मंदिर कॉरिडोर बनाने की पहल भी होनी चाहिए।

    सेठ ने पत्र में कहा है कि पहाड़ी के चारों तरफ से अतिक्रमण हटाया जाए। पतरातु घाटी क्षेत्र की तर्ज पर मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित की जाए। इसे लोहे की जाल से या बाड़ा लगाकर मजबूती से बांधा जाए। मंत्री ने विश्वास जताया है कि इस दिशा में मुख्यमंत्री सकारात्मक कदम उठाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व बैंक ने 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी रहने का जताया अनुमान
    Next Article उत्पाद सिपाही दौड़ में हुई मौत के लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार
      • फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान
      • टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
      • बढ़ते अपराध और अतिक्रमण के खिलाफ जन सुविधा मंच का विरोध प्रदर्शन
      • चतरा: घर में मिले लाखों के कैश और ब्राउन शुगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version