रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, सरकार के सभी प्रधान सचिव, सरकार के सभी सचिव, सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गयी है।
उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा के कर्मचारी स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधा कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी कार्यों को गति दे रहे है। संघ की ओर से लंबे समय से लंबित अपनी उचित मांगों को लेकर हमेशा राज्य सरकार के समक्ष रखा गया है, लेकिन अभी तक यह मांगें पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में वे आंदोलन को मजबूर हैं।