Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान में सड़क हादसे में मप्र के छह श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री यादव ने हादसे पर जताया दुख
    देश

    राजस्थान में सड़क हादसे में मप्र के छह श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री यादव ने हादसे पर जताया दुख

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कार सवार लोग एक ही परिवार के थे, खाटू श्याम जा रहे थे, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

    भोपाल। राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रविवार तड़के करीब 4 बजे ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत में मध्य प्रदेश के छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। कार सवार लोग देवास से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव उसमें बुरी तरह फंस गए थे। शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

    बूंदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले से नौ लोग शनिवार रात खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी कार हिंडोली पहुंची थी। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाई-वे की पुलिया के पास गलत साइड से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे से पहले सदर थाने के एएसआई हरिशंकर शर्मा गश्त पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें राहगीर ने हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई मौके पर पहुंचे और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया।

    हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मदन (45) पुत्र शंकर, महेश (28) पुत्र बादशाह, पूनम (35) पुत्र जगराम, राजेश (35) पुत्र पन्ना, मांगीलाल (45) पुत्र ओंकार और भूरा (38) पुत्र धन्नालाल शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम बेड़ाखाल के रहने वाले थे। हादसे में प्रदीप पुत्र मांगीलाल, मनोज पुत्र रवि और अनिकेत पुत्र राजेश घायल हुए हैं। इनमें प्रदीप को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। शेष दो घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राज्य शासन के अधिकारी राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं। वहीं, देवास जिले के बागली क्षेत्र से विधायक मुरली भंवरा ने भी हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है। राजस्थान के अधिकारियों से भी बात हो रही है। घायलों को बेहतर इलाज मिले, इसकी व्यवस्था की जा रही है। ये सभी बंजारा समुदाय से आते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने वेबसाइट लांच कर शुरू किया सदस्यता अभियान
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version