Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ ने रचा इतिहास, 600 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ ने रचा इतिहास, 600 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बहुत दिनों के बाद बॉलीवुड सिनेमा को इतनी सफलता हासिल हुई है। 2018 में आई ‘स्त्री’ काफी पॉपुलर रही थी, लेकिन 6 साल बाद फिल्म के सीक्वल ने खूब कमाई की है। ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म 600 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी। स्त्री 2 का क्रेज अभी थमा नहीं है और फिल्म सातवें हफ्ते में प्रवेश कर रही है।

    श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने दर्शकों के मन में अपनी पक्की जगह बना ली है। छठे हफ्ते में भी ‘स्त्री 2’ की लोकप्रियता बरकरार है। दर्शक दूसरी, तीसरी बार फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं।

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के छठे संडे यानी 39वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 39 दिनों की कुल कमाई अब 603.75 करोड़ हो गई है। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म को इतनी सफलता नहीं मिली है।

    ‘स्त्री 2’ से पहले ‘बाहुबली 2’ के हिन्दी वर्जन ने 2017 में 500 करोड़ की कमाई की थी। साथ ही शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’, एवं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ‘स्त्री 2’ ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। मैडॉक फिल्म्स की इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    मुख्य कलाकारों के अलावा, ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन का कैमियो भी है। साथ ही ‘स्त्री 3’ पर भी काम शुरू हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुष्पा 2 का नया पोस्टर जारी, 75 दिनों बाद दिखेगा पुष्पा का धमाल
    Next Article बांग्लादेश में अवामी लीग नेता की हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version