Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हाेगीः अश्वनी वैष्णव
    देश

    रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हाेगीः अश्वनी वैष्णव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर पहुंचे, सवाईमाधाेपुर में करेंगे कवच प्रणाली का निरीक्षण
    जयपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल पटरियाें पर अवराेधक रख कर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। साथ ही इस तरह की दुर्घटना ना हाे, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव मंगलवार काे जयपुर पहुंचने पर पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।

    केंद्रीय रेल मंत्री मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से मंत्री वैष्णव मुख्यमंत्री हाउस के लिए रवाना हुए। यहां उन्हाेंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश की रेल परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद भाजपा जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्याें से भी मुलाकात की। वहां से वे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्याें का निरीक्षण करने पहुंचे​​​। उन्हाेंने यहां बन रहे रूफ प्लाजा का भी निरीक्षण किया। यहां से वे कवच प्रणाली का निरीक्षण करने ट्रेन के जरिए सवाई माधोपुर रवाना हुए।

    इससे पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कवच प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि रेलवे की सुरक्षा के लिए कवच एक बहुत बड़ा विकास है। 16 जुलाई 2024 को आरडीएसओ द्वारा कवच 4.0 संस्करण को अंतिम रूप दिया गया था। इसकी पहली स्थापना सवाई माधोपुर से पूरी हो चुकी है, मैं उसका भी जायजा लूंगा। देश भर में रेल पटरियाें पर अवरोधक रख रेल दुर्घटनाओं के लिए रचे जा रहे षडयंत्राें के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी गंभीरता के साथ रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्य सरकारों के साथ लगातार संवाद जारी है। प्रदेशाें के डीजीपी और होम सेक्रेटरी के साथ बातचीत जारी है। एनआईए भी बीच में शामिल है और किसी भी तरीके से, जो भी कोई ऐसी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। एक अलग टास्क फोर्स बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में रेलवे का डिवीजन और जाेन का एडमिनिस्ट्रेशन, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और स्टेट पुलिस तीनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय : लोकसभा अध्यक्ष
    Next Article इमरान खान के खिलाफ सैन्य मुकदमा चलाने पर अभी कोई निर्णय नहीं, एएजी ने इस्लामाबाद हाइकोर्ट को बताया
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version