Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जिलों के सरकारी विद्यालयों के राज्य स्तरीय अनुश्रवण के लिए टीम गठित
    Top Story

    जिलों के सरकारी विद्यालयों के राज्य स्तरीय अनुश्रवण के लिए टीम गठित

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जीरो ड्रॉप आउट को लेकर पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों की भी होगी समीक्षा
    रांची। झारखंड राज्य के 1,159 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) तथा 1,703 माध्यमिक विद्यालयों के सतत अनुश्रवण के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम को सितंबर-अक्तूबर माह में राज्य के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, एनईपी, प्रयास, बाल अधिकार, विद्यालय अंतर विश्लेषण, ट्रांजिशन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की अद्यतन स्थिति का स्थानीय अनुश्रवण करना होगा।

    इन विद्यालयों में गुणात्मक सुधार में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए राज्य द्वारा प्रयास किया जायेगा। साथ ही बेहतर विद्यालयों को सम्मानित भी किया जायेगा। अनुश्रवण के दौरान राज्य स्तरीय टीम द्वारा पूर्व में जीरो ड्राप आउट को लेकर दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गयी कार्रवाई की भी समीक्षा की जायेगी।

    अनुश्रवण के दौरान इन पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी अनिवार्य
    राज्य स्तरीय टीम द्वारा विद्यालयों के सतत अनुश्रवण के दौरान संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिवार्य रूप से भ्रमण करेंगे। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान संबंधित जिले के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, फील्ड मैनेजर और सॉफ्टवेयर ट्रेनर भी टीम के साथ स्कूलो का भ्रमण करेंगे। इनके अलावा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी भी अनुश्रवण में उपस्थित रहेंगे। नामित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जवाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की होगी।

    सभी जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्रों एवं संसाधन केंद्रों का होगा अनुश्रवण
    झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि अनुश्रवण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्रों एवं प्रखंड संसाधन केंद्रों, संकुल संसाधन केंद्रों, समावेशी शिक्षा संसाधन केंद्रों का भी अनुश्रवण किया जाएगा। इनके अतिरिक्त पीटीएम, बीआरसी, गुरु गोष्ठी, लेसन प्लान, इतियादी से संबंधित विभिन्न एसओपी का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा भी की जायेगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगणेश पंडालाें में दिखा ‘कंतारा’ का जादू
    Next Article पटना- बक्सर रेल खंड पर दाे भाग में बंटी मगध एक्सप्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version