Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदिवासियों-मूलवासियों के दिलों में बसा है करमा का त्योहार
    Top Story

    आदिवासियों-मूलवासियों के दिलों में बसा है करमा का त्योहार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। झारखंड के जनजातीय समाज खासकर छाेटानागपुर के आदिवासियों के प्रमुख त्योहारों में करमा उनमें से एक है। इस पर्व की विशेषता है कि करमा का त्योहार गैर आदिवासियों में भी उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जितना आदिवासी समाज। भले ही दोनों की पूजा विधियों और परंपरा में अंतर है, पर सभी जगह करम पेड़ की डाली को गाड़कर उसकी विधि विधान से पूजा की जाती है। कहीं-कहीं करम पेड़ की ही पूजा करने की परंपरा है।

    गैर आदिवासियों के घरों में पंडित-पुरोहित पूजा कराते हैं, जबकि आदिवासी समाज में पाहन पूजा कराता है और करम-धरम की कहानी सुनाता है। आदिवासी समाज में अखड़ा में सामूहिक रूप से करम पूजा की जाती है, जबकि सदानों के घरों के आंगन में करम की डाली को गाड़कर पूजा करने की परंपरा है, लेकिन सदानों के घरों में भी पाहन ही करम की डाली गाड़ता और पहली पूजा वहीं करता है। उसके बाद ही पंडित पुजारी पूजा कराते हैं। दोनों ही समाज में करमा का त्योहार भद्रपद(भादो) महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ही मनाई जाती है। इस बार 14 सितंबर शनिवार को पूरे झारखंड में यह त्योहार मनाया जाएगा। जिस प्रकार जनजातीय समाज के मुंडा, उरांव, हो, संताल सहित अन्य समुदायों में करमा मनाया जाता है, उसी प्रकार हिंदू समाज के ब्राहृमण, राजपूत, तेली, कुर्मी, कोइरी, हरिजन, कुम्हार, बनिया सहित सभी जातियों में यह पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जाता है।

    आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है करमा पर्व : भीम मुंडा
    अखिल भारतीय सरना समाज के नेता और जनजातीय समाज के रीति-रिवाजों को नदजीक से जानने वालें भीम मुंडा बताते हैं कि करमा का त्योहार बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए करती हैं। साथ ही धान रोपनी के बाद इस पर्व को मनाने का कारण है अच्छी फसल के लिए ईश्वर की आराधना। भीम मुंडा ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र संबंध और अटूट प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व को आदिवासी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार में एक खास तरह का नृत्य होता है, जिसे करम नाच कहा जाता है।

    उन्होंने बताया कि आदिवासी और आादिवासी और मूलवासी समाज में अधिकतर कुवांरी लड़कियां ही करती हैं।इस पर्व में बहने अपने भाईयों की रक्षा के लिए उपवास रखती हैं। इन व्रतियों को कररमैती या करमइती कहा जाता है।

    पर्व मनाने के लिए करमैती 11 दिन, नौ दिन अथवा सात दिन काा अनुष्ठान करती हैं। करमा अनुष्ठान के पहले दिन करमैती किसी नदी से बालू लाती हैं और किसी बांस या पत्ते की टोकरी में बालू रखकर ननेम-निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना कर बालू में सप्त धान्य सा सात के अनाज कुलथी, चना, जौ, तिल, मकई, उड़द, सुरगुजा या गेहूं के बीज डालती हैैं। कुछ ही दिनों में वहां पौधे निकल आते हैं, जिसे जावा कहा जाता है। इसी जावा का उपयोग करमा पूजा में किया जाता है।

    करमैती हर दिन जावा की पूजा-अर्चना करती हैं और नृत्य करती हैं। भीम मुंडा ने बताया कि पर्व के एक दिन पहले अर्थात भादो महीने की शुक्ल दशमी तिथि को करम के पेड़ के पास जाकर निमंत्रण दिया जाता है। निमंत्रण देने के लिए बांस के एक डलिया में सिंदूर, बेल पत्ता, अरवा चावल की गुंडी सुपाड़ी, धूप-दीप लेकर जाना पड़ता है और करम राजा को घर अथवा अखड़ा में आने का न्यौता दिया जाता है। करम पूजा के लिए हर तरह के फूल-फल आदि को एकत्रित किया जाता है। पूजा समाप्ति के बाद पाहन या पुजारी करम-धरम की कहानी सुनाते हैं। कथा के बाद करमैती सभी लोगों को जावा और प्रसाद देती हैं। बाद में रात भर नृत्य-गीत का दौर चलता है, जो रात भर जारी रहता है। दूसरे दिन करम की डालियों का किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसौतेले भाई की चाकू मारकर हत्या
    Next Article राज्य के 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिलाने का आग्रह
    shivam kumar

      Related Posts

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

      April 16, 2026

      झारखंड के बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम! इलाके में दहशत

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version