Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में आज से 3 दिनों तक हो सकती है वर्षा, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर सावधान रहने की अपील
    Top Story

    झारखंड में आज से 3 दिनों तक हो सकती है वर्षा, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर सावधान रहने की अपील

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन 9 सितंबर को हुई रिमझिम वर्षा ने राहत दी है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 10 और 11 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में 10 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र 8 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ते हुए सोमवार की देर शाम ओडिशा तट को पार कर गया। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, रांची में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह हल्की बारिश और बादल छाए रहे, जबकि दोपहर में थोड़ी धूप निकली। शाम तक तेज बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम जनमन शुरू होने के नौ माह में ही 9500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास की तैयारी
    Next Article हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

      October 23, 2025

      महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद

      October 22, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version