Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के कुर्रम जिले में अफगान तालिबान के दो कमांडर ढेर
    दुनिया

    पाकिस्तान के कुर्रम जिले में अफगान तालिबान के दो कमांडर ढेर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेशावर। पाकिस्तान में कुर्रम जिले के पास अफगानिस्तान सीमा पर मुल्क के सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच झड़प में दो प्रमुख कमांडरों सहित आठ अफगान सैनिकों की मौत हो गई और कम से कम 16 घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने सूत्रों के हवाले से खबर अपनी वेबसाइट पर आज जारी की है।

    डॉन के अनुसार, अफगान तालिबान ने सैनिकों की मदद से शनिवार सुबह पाकिस्तान-अफगान सीमा पर पालोसिन इलाके में पाकिस्तान की एक चेक पोस्ट पर घातक हथियारों से हमला किया। इस बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। इस झड़प में आठ अफगान तालिबान मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।मारे गए प्रमुख कमांडर के नाम खलील और जान मोहम्मद हैं।

    अखबार का कहना है कि समाचार लिखे जाने तक इस घटना पर इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अफगान सैनिकों ने सीमा पर तैनात पाकिस्तान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की है। पहले भी पाकिस्तान ऐसी घटनाओं पर काबुल के साथ अपनी चिंता साझा कर चुका है। अफगान तालिबान पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों पर खुलेआम हमला कर रहा है।

    तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति के कारण सप्ताहांत में दोनों देशों के बीच व्यापार निलंबित रहा। रविवार को भी सीमा पर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। इस बीच रविवार को सेंट्रल कुर्रम के मार्घन इलाके में किए गए हमले में एफसी का एक अधिकारी शहीद हो गया और तीन कर्मी घायल हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने फिल्म ‘भूत बांग्ला’ का किया ऐलान
    Next Article नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से ज्यादा लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version