Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूएसएन इंडियंस ने जीता उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब
    स्पोर्ट्स

    यूएसएन इंडियंस ने जीता उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। युवराज चौधरी और अखिल रावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसएन इंडियंस ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीत लिया है। रविवार रात राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेले गए खिताबी मुकाबले में यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को 40 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

    युवराज चौधरी को उनके शानदार 103 रन की पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया।

    नैनीताल एसजी पाइपर्स के लिए यह दो दिनों में दूसरी बड़ी निराशा थी। शनिवार को उनकी महिला टीम उपविजेता रही, और रविवार को उनकी पुरुष टीम भी खिताब नहीं जीत पाई।

    204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल एसजी पाइपर्स की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा और प्रियंशु खंडूरी ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए सिर्फ 4 ओवर में 51/0 का स्कोर खड़ा कर दिया।

    हालांकि, यूएसएन इंडियंस के अग्रिम तिवारी ने प्रियंशु खंडूरी (12 गेंदों में 26 रन) का महत्वपूर्ण विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद अवनीश सुधा भी सातवें ओवर में 33 रन (22 गेंदों में) बनाकर स्टंप आउट हो गए।

    दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद नैनीताल की मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी आई, लेकिन वे दबाव में टिक नहीं पाए और लगातार विकेट गंवाते रहे। हर्ष राणा ने 16 गेंदों में 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन नैनीताल की टीम 17.1 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।

    यूएसएन इंडियंस की ओर से प्रशांत चौहान ने 3/35 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि युवराज चौधरी और अग्रिम तिवारी ने दो-दो विकेट लिए।

    इससे पहले नैनीताल एसजी पाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, यूएसएन इंडियंस की शुरुआत खराब रही। तीसरी ही गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज आरव महाजन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान कुनाल चंदेला भी सिर्फ 5 रन बनाकर अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

    शुरुआती झटकों के बाद, यूएसएन इंडियंस के स्टार बल्लेबाज युवराज चौधरी ने अपनी लय पकड़ते हुए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने मयंक मिश्रा के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर खेल की दिशा बदली।

    हालांकि, युवराज को स्थिर साझेदार नहीं मिल पाया, क्योंकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। शशांक पंत ने 13वें ओवर तक टिककर 20 रन (22 गेंदों में) बनाए, लेकिन वे भी आउट हो गए, जिससे यूएसएन इंडियंस का स्कोर 101/5 हो गया।

    खेल में नया मोड़ तब आया जब अखिल रावत क्रीज पर आए और युवराज चौधरी के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी पांच ओवरों में बड़े शॉट्स लगाए, जिसमें युवराज ने चार गेंदों में तीन छक्के लगाकर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

    अखिल रावत ने भी युवराज से प्रेरणा लेते हुए अंत तक धमाकेदार बल्लेबाजी की और अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर यूएसएन इंडियंस को 203/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

    यूएसएन इंडियंस को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

    यूएसएन इंडियंस के खिलाड़ियों ने सभी सीजन पुरस्कार भी जीते। युवराज चौधरी को प्लेयर ऑफ द फाइनल के साथ-साथ ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया, क्योंकि उन्होंने पांच मैचों में 322 रन बनाए। इसके साथ उन्हें 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। उन्होंने प्रतिष्ठित जय हिंद ऑटो टेक इंडस्ट्रीज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता, जिसमें उन्हें 1,00,000 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

    प्रशांत चौहान को पर्पल कैप और 20,000 रुपये के साथ बॉलर ऑफ द लीग का खिताब मिला, जबकि युवा ओपनर आरव महाजन को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द लीग का पुरस्कार दिया गया, जिसमें उन्हें 20,000 रुपये की नकद राशि भी मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत वैश्विक प्रगति का उत्प्रेरक बन अपना प्रभाव बढ़ा रहा : प्रधानमंत्री
    Next Article हरयाणवी हंटर्स ने जीता एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग 2024 का खिताब
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version