Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हमने नयी जिम्मेवारी संभाली है, इसके लिए संवाद जरूरी है: राज्यपाल
    झारखंड

    हमने नयी जिम्मेवारी संभाली है, इसके लिए संवाद जरूरी है: राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को साहिबगंज के शिबू सोरेन कॉलेज (बिचपुरा) के सभागार में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में हमने इस राज्य में नयी जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को समझने और वहां के लोगों से संवाद करना आवश्यक है। इस संवाद से यह जानकारी मिलती है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन किस प्रकार हो रहा है। संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी जानने का अवसर मिलता है।

    देखना जरूरी है कि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
    राज्यपाल ने कहा कि देश को आजादी मिले लंबा समय हो गया। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या सभी को सरकार द्वारा पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कई परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। दूषित जल से होने वाली बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समस्या अधिक गंभीर है और इसके समाधान के लिए सरकार जल जीवन मिशन के तहत निरंतर प्रयास कर रही है।

    आवास योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन
    राज्यपाल ने बताया कि आवास योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और आवास निर्माण का कार्य भी तेजी से हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस योजना से लाभान्वित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने दिव्यांग और वृद्धा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएस्ट्रो टर्फ स्टेडियम से हॉकी की नयी प्रतिभा सामने आयेगी: शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी प्रदेश भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय

      October 29, 2025

      बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा

      October 29, 2025

      लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version