Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिम्स में टूटने लगी मरीजों की आस, 30 से अधिक वेंटिलेटर खराब
    Jharkhand Top News

    रिम्स में टूटने लगी मरीजों की आस, 30 से अधिक वेंटिलेटर खराब

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रिम्स
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) इन दिनों गंभीर संसाधन संकट से जूझ रहा है। वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक मशीनों की खराबी ने अस्पताल की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा वेंटिलेटर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण नाजुक हालत वाले मरीजों को भर्ती करने से भी मना किया जा रहा है।

    ऑपरेशन लगातार टल रहे
    विभिन्न विभागों में ऑपरेशनों को टालना अब आम बात हो गई है। न्यूरोसर्जरी विभाग में पिछले 10 दिनों में ही 20 से अधिक ऑपरेशन रद्द हो चुके हैं। मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और जनरल सर्जरी विभाग भी प्रभावित हैं, जहां कई मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। सबसे गंभीर स्थिति क्रिटिकल केयर विभाग की है, जहां करीब 10 वेंटिलेटर निष्क्रिय हैं।

    डॉक्टर और मरीज दोनों परेशान
    डॉक्टरों का कहना है कि खराब वेंटिलेटरों के बारे में अस्पताल प्रबंधन को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन न तो मरम्मत हुई और न ही नए वेंटिलेटर खरीदे गए। मरीजों को मजबूरी में अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिनका खर्च आम परिवारों के लिए भारी साबित हो रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री की अनुमति पर अटका मामला
    हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पत्र के अनुसार, उनकी अनुमति के बिना मशीनों की खरीदारी नहीं की जा सकती। इस कारण वेंटिलेटर खरीद या मरम्मत की प्रक्रिया ठप पड़ी है।

    न्यायालय की सख्ती
    झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 14 सितंबर तक शासी परिषद की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है और 19 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जीवनरक्षक सुविधाओं की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    राज्य में विधायकों और मंत्रियों के लिए एयर एंबुलेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन आम जनता को वेंटिलेटर जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही। अब मरीजों और परिजनों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्थिति में कुछ सुधार होगा और वेंटिलेटर जल्द चालू हो सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
    Next Article सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी भूमि विवाद पर सियासत तेज, 11 सितंबर को बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी भूमि विवाद पर सियासत तेज, 11 सितंबर को बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन

      September 7, 2025

      वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें

      September 7, 2025

      रांची पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़, 11 युवतियां समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया

      September 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी भूमि विवाद पर सियासत तेज, 11 सितंबर को बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन
      • रिम्स में टूटने लगी मरीजों की आस, 30 से अधिक वेंटिलेटर खराब
      • वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
      • दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया
      • सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की मांग- सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version