Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
    बिजनेस

    स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के साथ ही एरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए भी अहम पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एयरफ्लोआ रेल टेक्नोलॉजी के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 140 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 266 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण कंपनी के शेयर थोड़ी देर में ही उछल कर 279.30 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।

    एयरफ्लोआ रेल टेक्नोलॉजी का 91.10 करोड़ रुपये का आईपीओ 11से 15 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से भी जोरदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 301.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 214.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

    वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में सिर्फ 349.88 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 330.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 65.07 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं।

    आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी और नए इक्वीपमेंट की खरीदारी करने, पुराने कर्ज के बोझ को कम करने, अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

    कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 14.23 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी को 95.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 122.87 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी पर कर्ज में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 के आखिर में कंपनी का कर्ज 60.22 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2023-24 के आखिर में बढ़ कर 63.80 करोड़ रुपये हो गया।

    इस अवधि में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी में ये 36.75 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी में बढ़ कर 50.99 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      June 12, 2026

      सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      June 12, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मुनाफावसूली का रुख, ऊपरी स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version