Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फर्जी एनकाउंटर पर कोडरमा में भाजपा का प्रदर्शन, सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने की मांग
    Top Story

    फर्जी एनकाउंटर पर कोडरमा में भाजपा का प्रदर्शन, सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फर्जी एनकाउंटर केस में गरजी भाजपा, डॉ. नीरा ने हेमंत सरकार को घेरा

    कोडरमा। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध रैली का नेतृत्व विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। उन्होंने झारखंड सरकार पर आदिवासियों और किसानों की जमीन छीनने, भ्रष्टाचार फैलाने और जनविरोधी कार्यशैली अपनाने के गंभीर आरोप लगाए।

    प्रदर्शन से पहले सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता चिल्ड्रेन पार्क के पास एकत्र हुए। वहाँ से भारी बारिश में आक्रोश रैली निकाली गई, जो शिवतारा स्कूल होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची और एक सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में आदिवासियों की जमीनें रिम्स-2 परियोजना के नाम पर जबरन छीन रही है, और सूर्या हांसदा की हत्या इसी भयादोहन का हिस्सा है।

    डॉ. नीरा ने कहा कि यह एनकाउंटर एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जो सरकार की असंवेदनशीलता और दमनकारी नीति को दर्शाता है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग दोहराई और कहा कि झारखंड में जनकल्याणकारी योजनाओं को लूट-खसोट का जरिया बना दिया गया है।

    इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की – “हेमंत सरकार होश में आओ”, “सूर्या हांसदा अमर रहे”, “आदिवासी किसानों की जमीन वापस करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष सुनील पंडित ने की और संचालन अजय पांडेय ने किया। मौके पर राजेंद्र सिंह, नितेश चंद्रवंशी, शिवेंद्र नारायण, अरशद खान, प्रिया यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से मची हलचल, सभी कर्मी सुरक्षित
    Next Article नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रमुख हो सकती हैं पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की!
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता

      September 11, 2025

      नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

      September 11, 2025

      बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version