Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में नवचयनित चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आज हो रही ‘भगवानों की नियुक्ति’
    Jharkhand Top News

    रांची में नवचयनित चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आज हो रही ‘भगवानों की नियुक्ति’

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों की शृंखला में नित्य नयी कड़ियां जुड़ रही हैं। राज्य की स्वास्थ्य संरचना मजबूत करने की दिशा में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति एक बड़ा कदम है। धरती पर ‘भगवान’ के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 160 सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी भी चाहिए:
    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि आपने अपने करियर के रूप में स्वास्थ्य के क्षेत्र को चुना है। आपको बेहतर भविष्य बनाने के लिए आगे भी कई अवसर मिलेंगे। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आपकी सेवाएं काफी मायने रखती हैं। आप जिस सोच के साथ इस क्षेत्र में आये हैं, वैसे में यहां की गरीब और असहाय जनता के प्रति आपकी संवेदनाएं होनी चाहिए। इतना ही नहीं, यथार्थ में संवेदनाएं दिखनी भी चाहिए, ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।

    सीमित संसाधनों में भी काफी कुछ किया जा सकता है:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित है। इन सीमित संसाधनों के बीच भी करने के लिए काफी कुछ है। बस इसके लिए उसे करने का जुनून होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को जितना इलाज की जरूरत है, उतना ही आपकी संवेदना और सेवा की भी। आप अपने व्यवहार और प्रभाव से मरीजों को काफी हद तक बेहतर माहौल दे सकते हैं।

    आपके सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनानी है:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नित्य नयी चुनौतियां आ रही हैं। इसके लिए चिकित्सा के क्षेत्र बेहतर करने के लिए निरंतर अनुसंधान भी हो रहे हैं। इस दिशा में चिकित्सकों की काफी अहम भूमिका है। सरकार ने भी एक ऐसी व्यवस्था बनायी है, जिसमें आप सभी का सहयोग लेकर स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए संसाधन और सुविधाएं मिल सकें।

    समस्या हम पैदा कर रहे हैं, समाधान भी हमें ही निकालना है:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नयी-नयी बीमारियां सामने आ रही हैं। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी समस्याएं मनुष्य द्वारा ही पैदा की जा रही हैं। ऐसे में इसका समाधान भी हम सभी को मिलकर करना है। मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि इस बीमारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीमारी की न कोई दवा थी और न ही कोई इलाज। हमारी सरकार बेहतर प्रबंधन के जरिये इस चुनौती से निपटने में कामयाब रही।

    बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित करें:
    मुख्यमंत्री ने विभाग से कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के अलग-अलग इलाकों में पदस्थापित चिकित्सकों के कार्यों और सेवाओं का आकलन कर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किये जाने की परंपरा शुरू करे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपना बेहतर देने के लिए प्रेरित होंगे।

    160 चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 160 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें जेपीएससी द्वारा नियुक्त 54 सहायक प्राध्यापक, एनएचएम के द्वारा अनुबंध पर नियुक्त 55 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक शामिल हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक (एनएचएम) शशि प्रकाश झा, एमडी (जेएमएचआइडीपी) अबु इमरान और स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव नेहा अरोड़ा मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सोरेन को लिखा पत्र, सीबीआइ जांच की मांग की
    Next Article आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 29 से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती संभव
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      December 4, 2025

      झारखंड शराब घोटाला: आईएएस अमित कुमार को एसीबी का समन

      December 4, 2025

      लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद

      December 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीयता का उद्घोष है पीएमओ-राजभवनों का नाम बदलना
      • प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई
      • रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड शराब घोटाला: आईएएस अमित कुमार को एसीबी का समन
      • लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version