Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सीपीएल 2025: सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह
    स्पोर्ट्स

    सीपीएल 2025: सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार) सेंट लूसिया किंग्स ने हाई-फ्लाइंग त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 53 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ किंग्स नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई।

    किंग्स की जीत में उनके स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। तबरेज़ शम्सी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं खारी पियरे और रोस्टन चेज़ ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।

    मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलिन मुनरो दूसरे ही गेंद पर पियरे का शिकार बने। डैरेन ब्रावो ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए लेकिन जल्द ही आउट हो गए। निकोलस पूरन ने भाग्य का सहारा लेते हुए शुरुआत में बचाव पाया और उसके बाद लगातार दो छक्के जड़े, मगर टीकेआर का पतन जारी रहा। एलेक्स हेल्स पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए और 6 ओवर की समाप्ति पर टीम 3 विकेट खो चुकी थी।

    इसके बाद शम्सी ने आते ही अकील होसैन को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। पूरन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और चेज़ की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। आंद्रे रसेल को शम्सी ने बोल्ड कर नाइट राइडर्स की उम्मीदों को करारा झटका दिया। पोलार्ड भी शम्सी के शिकार बने। अंत में टेरेंस हाइंड्स और नाथन एडवर्ड्स ने टीम को 100 के पार पहुंचाया लेकिन पोटगीटर और अल्जारी जोसेफ ने आखिरी झटके दिए और पूरी टीम 109 पर ढेर हो गई।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में 14 रन ठोक डाले और तेजी से रन बटोरे। जॉनसन चार्ल्स जल्दी आउट हो गए, लेकिन सीफर्ट और अकीम ऑगस्टे ने मिलकर 40 रन की साझेदारी की। ऑगस्टे ने रसेल की गेंदों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए 20 रन लूटे। सीफर्ट 36 रन बनाकर आउट हुए जबकि ऑगस्टे ने भी 28 रन की तेज पारी खेली।

    अंत में रोस्टन चेज़ और डेविड वीज़ ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

    संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

    त्रिनबागो नाइट राइडर्स – 109/10 (18.1 ओवर)

    (निकोलस पूरन 30, नाथन एडवर्ड्स 17; तबरेज़ शम्सी 3/12, रोस्टन चेज़ 2/19)

    सेंट लूसिया किंग्स – 112/3 (11.1 ओवर)

    (टिम सीफर्ट 36, अकीम ऑगस्टे 28; सुनील नारायण 2/28, उस्मान तारिक 1/26)

    परिणाम: सेंट लूसिया किंग्स 7 विकेट से विजयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया कप से पहले लगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास
    Next Article कराह रहा महुदा कॉलेज: राजनीति की बलि चढ़ता शिक्षा का मंदिर
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026

      आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

      March 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version