Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एशिया कप से पहले लगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास
    स्पोर्ट्स

    एशिया कप से पहले लगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह बांग्लादेश की लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।

    लिटन ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्री-सीरीज कैंप को दिया। टीम ने पहले ढाका में फिटनेस कैंप लगाया और फिर सिलहट में स्किल कैंप आयोजित किया, जहां बेहतर पिचों पर खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। लिटन ने कहा, “मुझे लगता है हम एशिया कप के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। जो कैंप हमने किया था, वह सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं था, बल्कि एशिया कप को ध्यान में रखकर किया गया था। मैंने पहले कभी इतना अच्छा कैंप नहीं देखा।”

    उन्होंने आगे कहा, “फिटनेस तो मीरपुर में भी हो सकती थी, लेकिन जिस तरह की प्रैक्टिस की ज़रूरत थी, वह केवल सिलहट में संभव थी। कुल मिलाकर यह यात्रा हमारे लिए बहुत फायदेमंद रही।” लिटन ने इस दौरान खिलाड़ियों को मिले मैच टाइम को भी अहम बताया। “जिसे भी खेलने का मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया। सिर्फ सैफुद्दीन ही कुछ खास नहीं कर पाए। बाकियों ने कम से कम एक मैच में योगदान दिया। प्रैक्टिस जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है मैच में प्रदर्शन करना। मैच खेलने से ही खेल का अनुभव और समझ बढ़ती है।”

    उन्होंने माना कि सभी बल्लेबाज़ों को मौके नहीं मिल पाए, लेकिन इसे सकारात्मक संकेत बताया। “यह अच्छी बात है कि हमारे टॉप ऑर्डर ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि मिडिल ऑर्डर को मौका ही नहीं मिला। एशिया कप में वह दिन भी आएगा जब हर किसी को बल्लेबाज़ी करनी होगी, लेकिन फिलहाल यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।” बांग्लादेश अपना एशिया कप अभियान 11 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ शुरू करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article`द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में नहीं हो पा रही रिलीज, निर्माता ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार
    Next Article सीपीएल 2025: सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह
    shivam kumar

      Related Posts

      भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए किया क्वालीफाई

      October 18, 2025

      तनाव के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज़ से नाम वापस लिया

      October 18, 2025

      महिला विश्व कप: धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर जुर्माना

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
      • NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
      • भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री
      • गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत
      • ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version