Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली में यमुना नदी के प्रवाह में कमी, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.33 मीटर पर
    देश

    दिल्ली में यमुना नदी के प्रवाह में कमी, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.33 मीटर पर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कई दिन तक बाढ़ के हालात से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे पुराना रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर 207.33 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर एक दिन पहले इस सीजन के उच्चतम स्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था। पुराना रेल पुल को लोहा पुल के भी नाम से जाना जाता है।

    अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह छह बजे पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 207.35 मीटर था। शाम तक जलस्तर के और नीचे जाने के आसार हैं। पिछले दिनों उफनाई यमुना ने राजधानी के निचले इलाकों में तबाही मचाई है। उल्लेखनीय है कि पुराना रेलवे पुल दिल्ली में बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र माना जाता है। जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वह नदी में तैराकी, नाव चलाने या मनोरंजन के लिए बिल्कुल न उतरें।

    दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। हरियाणा के हथनी कुंड से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यह नौबत आई। यमुना बाजार और रिंग रोड जलमग्न हो गए। बुधवार शाम तो यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर चला गया। इससे पूरे खादर इलाके में बाढ़ का पानी भर गया है। हालात यह हो गए कि राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। निगम बोध घाट को बंद करना पड़ा।

    हरियाणा के हथनी कुंड से बुधवार को प्रति घंटे 1.75 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। सोमवार को प्रति घंटे अधिकतम 3.29 लाख क्यूसेक और मंगलवार को दो लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली में यमुना नदी उफान पर आ गई। एक क्यूसेक प्रति सेकंड एक घन फुट पानी के प्रवाह को मापता है, जो लगभग 28.317 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। मंगलवार को शाम चार बजे लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर 206 मीटर पहुंच गया। इससे पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी थी। हालात के मद्देनजर दिल्ली के छह जिलों उत्तर, उत्तर पूर्व, शाहदरा, पूर्व, मध्य और दक्षिण पूर्व में खास इंतजाम किए गए। दक्षिण पूर्व, मध्य व पूर्व जिले में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोहा पुल पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 06 सितम्बर : 1965 में पाकिस्तान से युद्ध में भारतीय सेना ने किया बड़ा आक्रमण
    Next Article अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, श्रीरामलला का करेंगे दर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति

      September 5, 2025

      कांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल

      September 5, 2025

      भारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version