छह सितंबर, 1965 का दिन भारत–पाकिस्तान युद्ध के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और राजस्थान मोर्चों पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान छेड़ा था। भारतीय जवानों ने लाहौर और सियालकोट की ओर तेजी से बढ़ते हुए कई रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा किया और पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को कड़ी चुनौती दी।
यह युद्ध पाकिस्तान द्वारा जम्मू–कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास का परिणाम था। भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कुशलता ने न केवल पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेला बल्कि युद्ध का रुख भी भारत की ओर मोड़ दिया। यही कारण है कि 06 सितंबर 1965 का यह ऐतिहासिक आक्रमण भारतीय सेना की वीरता और देश की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक बन गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1522 – पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज, विक्टोरिया, आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैककिनले पर बफ़ेलो, न्यूयॉर्क में पैन-अमेरिकन प्रदर्शनी में गोलीबारी हुई थी।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।
914 – फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू हुआ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – नीदरलैंड में जुलियाना महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भारतीय सेना ने जम्मू को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम के जवाब में पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था। इसी दिन पाकिस्तान में रक्षा दिवस मनाया जाता है।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1972 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ था।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
1991 – रूस के ऐतिहासिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग को उसका पुराना नाम वापस मिला।
1997 – वेल्स की राजकुमारी डायना को दुनिया ने अंतिम विदाई दी।
1998 – प्रसिद्ध जापानी फिल्म निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हो गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ कि.मी. तक घुसपैठ की।
2009 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
2018 – भारत के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया।
जन्म
1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र।
1929 – यश जौहर – बॉलीवुड निर्माता।
1937 – एम.ओ.एच. फारूक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1971 – देवांग गांधी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1997 – लवप्रीत सिंह – भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
निधन
1968 – इंदिरा राजे – बड़ौदा की राजकुमारी
1972 – उस्ताद अलाउद्दीन खान – शास्त्रीय संगीत के महान गुरु।
1998 – अकिरा कुरोसावा – प्रसिद्ध जापानी निर्देशक।
2005 – मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2009 – हरचरण सिंह बराड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)