Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिडीह में स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे की बदहाली उजागर
    Top Story

    गिरिडीह में स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे की बदहाली उजागर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवरी प्रखंड के जेवडा गांव में गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर ले जाया गया अस्पताल
    गिरिडीह। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। आदिवासी खटोरी पंचायत के जेवडा गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण एक गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर कंधों के सहारे अस्पताल तक पहुँचाना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, जेवडा निवासी नरेश सोरेन की 19 वर्षीय पत्नी सलगी मुर्मू प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। परिजन और ग्रामीणों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन गांव तक न तो एम्बुलेंस पहुँच सकती थी और न ही मोटरसाइकिल। मजबूरन, ग्रामीणों ने खटिया को सहारा बनाकर नदी पार करते हुए महिला को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। इसके बाद ही तिसरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र तक उसका इलाज संभव हो सका।

    ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के बाद से अब तक इस गांव तक सड़क नहीं बनी है। गांव से बाहर निकलने के लिए लोगों को नदी पार करनी पड़ती है, और बरसात में जब जलस्तर बढ़ जाता है तो पूरा गांव टापू बन जाता है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचना कठिन हो जाता है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतें भी बाधित हो जाती हैं।

    सोशल मीडिया पर खाट पर अस्पताल ले जाए जा रही गर्भवती महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना ने झारखंड के दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की ओर एक बार फिर से ध्यान खींचा है।

    यह सवाल अब और तेज़ी से उठ रहा है कि क्या विकास योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच वास्तव में उन तक हो पा रही है, जिनके लिए वे बनाई गई हैं?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअटॉर्नी जनरल ने हाई कोर्ट से कहा – बर्खास्तगी की प्रक्रिया ‘पूरी तरह अवैध’
    Next Article झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश

      September 1, 2025

      झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

      September 1, 2025

      दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल

      September 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश
      • कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले : प्रधानमंत्री
      • केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया
      • पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु
      • झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version