Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
    देश

    जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में हुई भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और भू-कटाव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर जम्मू में हैं। 31 अगस्त से शुरू हुए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गृह मंत्री आज सुबह सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान और चल रहे राहत कार्यों का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

    सुबह लगभग 10ः45 बजे गृह मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण शुरू करेंगे, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल के आधार शिविर कटरा और किश्तवाड़ शामिल हैं जहां बादल फटने और भूस्खलन से जान-माल और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। इन आपदाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने जान गवाई है जिनमें मचैल माता और वैष्णो देवी यात्रा के कई तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

    हवाई सर्वेक्षण के बाद गृह मंत्री शाह राजभवन में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रभावित जिलों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रतिक्रिया प्रयासों के मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी गृह मंत्री को चल रहे अभियानों की स्थिति से अवगत कराएंगे।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, शीर्ष नौकरशाह और आपदा प्रबंधन अधिकारी नुकसान के आकलन, बुनियादी ढांचे के नुकसान और लागू किए जा रहे राहत उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक टीम पूरे दौरे में शाह के साथ है।

    शाह प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। गृह मंत्री प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए संपर्क बहाल करने, पुनर्वास प्रयासों और अन्य मामलों से संबंधित निर्णयों की घोषणा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव का निधन
    Next Article बिहार में सियासी तूफान पैदा कर गयी राहुल-तेजस्वी की यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले : प्रधानमंत्री

      September 1, 2025

      केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया

      September 1, 2025

      पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु

      September 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश
      • कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले : प्रधानमंत्री
      • केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया
      • पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु
      • झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version