धनबाद। जगजीवन नगर में प्रकृति के पर्व करमा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ किया गया। करमा पूजा में वहां के स्थानीय युवतिओं और महिलाओं द्वारा करम डाल की पूजा की गयी । इस अवसर पर व्रती महिलाएं अपने भाइयों की लंबी उम्र और किसानों की अच्छी फसल की कामना करती नजर आईं। पूजा स्थल पर महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक करमा गीत गाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। पूरे क्षेत्र में पर्व का उल्लास देखने लायक था। महिलाएं अपने पारंपरिक वस्त्रों में सजी-धजी करमा पूजा स्थल पर घूम-घूमकर गीतों की लय पर थिरक रही थी। करमा नृत्य करने कव्वाली सारी यूतियों को मोमेंटो और उपहार देकर कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही छोटे बच्चियों को कॉपी,पुस्तक एवं कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के जिलाध्यक्ष किशोर हाड़ी ने बताया कि करमा पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति आस्था को भी दशार्ता है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, महासचिव भूचु हाड़ी, सचिव राजेश हाड़ी, जिला के वरिया पदाधिकारी झंटू हाड़ी अशोक हाड़ी, किशोर हाड़ी, संतोष हाड़ी, उपस्थित थे। साथ ही चांदनी कुमारी, संजू कुमारी, संध्या कुमारी, मीरा कुमारी, सृष्टि कुमारी, आरूषी कुमारी, प्रिया कुमारी, दीपिका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, रानी कुमारी, लाली कुमारी, देविका कुमारी का व्यवस्था में सक्रिय योगदान था।
जगजीवन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व
Previous Articleकराह रहा महुदा कॉलेज: राजनीति की बलि चढ़ता शिक्षा का मंदिर
Related Posts
Add A Comment

